न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में अब मौसम अचानक करवट लेने वाला हैं. राज्य के कई जिलों में अगले दो दिनों में ठंड काफी बढ़ जाएगी. मौसम विभाग ने 5 और 6 दिसंबर के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी हैं.
राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता हैं. पछुआ हवा लगातार तेज होती जा रही है, जिसकी वजह से रांची, बोकारो, गिरिडीह, चतरा, खूंटी, लातेहार, पलामू और धनबाद जैसे जिले शीतलहर की सीधी चपेट में आ सकते हैं. दिन हो या रात कड़ाके की ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी.
कोहरे की चादर में लिपटा रहेगा झारखंड
मौसम विभाग का कहना है कि 9 दिसंबर तक सुबह के समय घना कोहरा और धुंध देखने को मिल सकती हैं. ऐसे में सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ने की पूरी संभावना हैं. कम विजिबिलिटी के चलते लोगों को सुबह के समय यात्रा में सावधानी बरतनी होगी. राज्य में पछुआ हवा का दबाव बढ़ रहा है, जो तापमान को तेजी से नीचे खींच रहा हैं. ऐसी स्थिति में सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े जरुर पहने.
यह भी पढ़े: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे देवघर एयरपोर्ट