पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथी का आतंक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत 

By : Ark Sahuliyar
पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथी का आतंक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत 

न्यूज़11 भारत
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिल रहा है. गोईलकेरा प्रखंड के जंगल क्षेत्र में सोमवार रात को एक हाथी ने एक झोपड़ी पर हमला कर दिया. इस हमले में दो मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. 

मृतकों की पहचान कुंदरा बाहदां (पिता), कोदमा बाहदां (पुत्र) और सामू बाहदां (पुत्री) के रूप में हुई है. वहीं, एक बच्ची जिंगी बाहदां गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है. प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के राउरकेला रेफर किया गया है. 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 20,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की. अधिकारियों ने बताया कि हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया है और पिछले कई दिनों से इलाके में उत्पात मचा रहा है. बता दें कि पिछले एक हफ्ते में इस हाथी ने अलग-अलग घटनाओं में 09 लोगों की जान ले ली है. हाथी के बढ़ते आतंक के वजह से ग्रामीण दहशत में हैं. 

ये भी पढ़ें- पैनम कोल के खिलाफ PIL पर हाईकोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अगली तारीख 20 जनवरी को

संबंधित सामग्री

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमित सिंह उर्फ छोटू ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया 

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

यदि कोई यह साबित कर दे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगें, विधायक आलोक चौरसिया की खुली चुनौती