हाथी के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल, मेदिनीनगर रेफर

By : News11 Bharat
हाथी के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल, मेदिनीनगर रेफर

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के केड़ गांव में जंगली हाथी के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला की पहचान केड़ निवासी स्वर्गीय दिक्कदार भुईयां की पत्नी कलावती देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है.प्राप्त जानकारी के अनुसार कलावती देवी प्रतिदिन की तरह बकरी चराने गांव के समीप जंगल की ओर गई थीं. इसी दौरान अचानक जंगल से निकले एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया. हाथी को अपनी ओर बढ़ते देख महिला ने भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन वह गिर पड़ीं और हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं. ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर लौट गया.घटना की सूचना मिलते ही छिपादोहर युवा मंडल के अध्यक्ष कौशल यादव ने तत्परता दिखाते हुए छिपादोहर रेंजर अजय टोपो को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.


इस संबंध में रेंजर अजय टोपो ने बताया कि वन विभाग की ओर से पीड़िता को तत्काल राहत के रूप में 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है. साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकारी प्रावधानों के तहत आगे की मुआवजा राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी.घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है. वहीं वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जंगल की ओर अकेले न जाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा: अपने वादे के अनुसा सांसद सुखदेव भगत ने अंजुमन हॉस्पिटल को दी अत्याधुनिक एंबुलेंस

संबंधित सामग्री

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह