न्यूज11 भारत
रांटी/डेस्कः- दिल्ली कार धमाके के बाद मुंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है, इसके बाद देश के कई हिस्सो में सतर्कता बढ़ा दी गई है. यूपी के राजधानी लखनउ से लेकर मुंबई, कलकता व बिहार तक अलर्ट घोषित कर दिया गया है. अधिकारियों के अनुसार अभी तक इस धमाके में 10 लोगों की मौत ह गई है. वहीं लगभग 2 दर्जन लोग घायल भी हो गए हैं.
विस्फोट में 10 लोगों की मौत व 24 घायल
मुंबई की सुरक्षा एजेंसियां एतिहासिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों की निगरानी में जुट गई है. अधिक संवेदनशील इलाको में अतिरिक्त गस्ती बढाने को लेकर निर्देश दिया गया है. बता दें कि राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास खड़ी एक कार सोमवार शाम को जबरदस्त धमाका हुआ जिसके बाद आसपास के कई इलाकों में आग लग गई व कई वाहनों की खिड़कियां भी टूट गई. विस्फोट में 10 लोगों की मौत व 24 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है.
विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे दिल्ली में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है. पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई मीटर दूर खड़े गाड़ियों के शीशे तक टूट गई. भीड़भाड़ इलाकों के कई इमारतो में भी इसकी तेज आवाजें सुनी गई. बिहार चुनाव से पहले राज्य के सभी पुलिस कप्तानों को सतर्क रहने का निर्देश जारी.
ये भी पढ़ेंः- दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन में प्रवेश व निकास बंद..