झारखंड भाजपा

गजेन्द्र पटेल को झारखंड भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश BJP ने दी बधाई

झारखंड के प्रदीप वर्मा तथा अनंत ओझा को उत्तरप्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने प्रदेश के नेताओं ने जताया हर्ष

By : Ark Sahuliyar
गजेन्द्र पटेल को झारखंड भाजपा का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश BJP ने दी बधाई

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के द्वारा गजेन्द्र पटेल को झारखंड प्रदेश का प्रभारी तथा सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित तमाम प्रमुख नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. वहीं झारखंड के वरीय नेता सह राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा के सांसद प्रदीप वर्मा तथा पूर्व विधायक अनंत ओझा को उत्तरप्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भी प्रदेश के नेताओं ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है. प्रदेश के नेताओं ने कहा कि यह बड़ी जिम्मेवारी है. उम्मीद है सभी नव नियुक्त नेता अपने दायित्व पर पूरी तरह खरा उतरेंगे. 

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि गजेन्द्र पटेल, सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह के संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ झारखंड भाजपा को मिलेगा. इन सभी के संगठनात्मक अनुभव, कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में झारखंड भाजपा संगठन को नई ऊर्जा, गति और मजबूती प्राप्त होगी. साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा एवं राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा को उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भी बधाई दी है. कहा कि अभी उत्तरप्रदेश में चुनाव भी होने हैं. ऐसे में झारखंड के इन नेताओं को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी गई है. उन्होंने सभी के सफल एवं सार्थक कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं की है.

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गजेन्द्र पटेल, सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि नवनियुक्त प्रभारी एवं सह-प्रभारी के मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी. साथ ही उन्होंने प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को भी बधाई दी है. 

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि इन सभी के कुशल नेतृत्व एवं संगठनात्मक अनुभव से झारखंड में भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी. वहीं उन्होंने प्रदीप वर्मा एवं अनंत ओझा को उत्तरप्रदेश में मिली जिम्मेवारी के लिए भी बधाई दी है. 

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चम्पाई सोरेन, मधु कोड़ा, राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप कुमार वर्मा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय, दिनेशानंद गोस्वामी एवं यदुनाथ पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू, गीता कोड़ा, महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव, शालिनी बैसिखियार, दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमन्त दास, सूरज चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रमुख प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक राहुल अवस्थी, प्रदेश के विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष मनोज महतो वाजपेयी, सीमा सिंह, शशांक राज, सन्नी टोप्पो, अर्जुन सिंह, रंजय भारती, ताजदार आलम सहित अन्य नेताओं ने भी सभी को बधाई देते हुए इनके सफल कार्यकाल की कामना की है.

यह भी पढ़ें- झारखंड के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, उत्तर प्रदेश BJP के सह प्रभारी बनाए गए डॉ प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा

 

संबंधित सामग्री

पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त सघन सर्च अभियान, हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त सघन सर्च अभियान, हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

अभियान भाकपा माओवादी से संबंधित मंगल महतो एवं मालती मुर्मू की निशानदेही पर संचालित किया गया

JMM गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी आरोपों की जांच  

JMM गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी आरोपों की जांच  

झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

सारंडा में आफत की बारिश! कार और बाइक की भिड़ंत में एक घायल, मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से कई घंटे ठप रहा यातायात

सारंडा में आफत की बारिश! कार और बाइक की भिड़ंत में एक घायल, मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से कई घंटे ठप रहा यातायात

घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए घायल को किरीबुरू स्थित सेल अस्पताल पहुंचाया

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक से मिला, बकाया भुगतान समेत रखी अपनी कई मांगें

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक से मिला, बकाया भुगतान समेत रखी अपनी कई मांगें

महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि पूजा के पूर्व हर हाल में संडे एवं पीएच पैसा का भुगतान करा दिया जायेगा<br/>

कामत में धूमधाम से मना प्रकृति पर्व करमा, मांदर की थाप पर थिरके विधायक संजय कुमार सिंह

कामत में धूमधाम से मना प्रकृति पर्व करमा, मांदर की थाप पर थिरके विधायक संजय कुमार सिंह

कमेटी के सदस्यों ने विधायक सहित अन्य अतिथियों को पारंपरिक अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया