इंडियन रोटी बैंक की ओर से डीएवी स्कूल के प्राचार्य डॉ. जीएन खान को उनके स्थानांतरण पर दी गई विदाई
संतोष/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क:- इंडियन रोटी बैंक की ओर से एम.के. डी.ए.वी पब्लिक स्कूल डालटनगंज के प्राचार्य डॉ. जी.एन. खान के स्थानांतरण उपरांत आज विदाई दी गई. इंडियन रोटी बैंक के झारखंड प्रदेश कोर्डिनेटर दीपक तिवारी के नेतृत्व में संरक्षक अभिमन्यु सिंह, शहर के वरिष्ठ व्यवसायी चंद्रशेखर मेहता आदि एम.के. डी.ए.वी. स्कूल, चियांकी पहुंचकर प्राचार्य डॉ. जी.एन. खान को गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए ससम्मान विदाई दी.
मौके पर इंडियन रोटी बैंक के झारखंड प्रदेश कोर्डिनेटर दीपक तिवारी ने डी.एवी. डालटनगंज में प्राचार्य रहे डॉ. खान के कार्यकाल को पलामू के लिए स्वर्णिम बताया. उन्होंने कहा कि डॉ. खान बहुत ही मृदुभाषी एवं कुशल प्रशासक के रूप में यहां रहे. प्राचार्य की भूमिका में यहां रहते हुए उन्हें ए.आर.ओ. झारखंड जोन-1 का भी नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त हुआ. इनके कार्यकाल में पलामू के कई विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की. वहीं विद्यालय में शिक्षा, अनुशासन के साथ-साथ पलामू जिले में शिक्षा का विकास एवं विस्तार हुआ. इनके कुशल नेतृत्व में विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या में भी इजाफा हुआ. साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता में बढ़ोतरी हुई. डॉ. खान. पलामू में कुशल प्रबंधन क्षमता का परिचय दिया. दीपक तिवारी ने यहां आये नये प्राचार्य से भी शिक्षा की बेहतरी पर उम्मीद जताई.
समाजसेवी अभिमन्यु सिंह ने भी डॉ.खान के उज्जवल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि डॉ. जी.एन. खान के कुशल प्रबंधन क्षमता से राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की परिकल्पना पूर्ण किया जा सकेगा.
विदाई समारोह में इंडियन रोटी बैंक के झारखंड प्रदेश कोर्डिनेटर दीपक तिवारी के अलावा संरक्षक अभिमन्यु सिंह, वरिष्ठ व्यवसायी चंद्रशेखर मेहता, समाजसेवी राकेश तिवारी, सिमडेगा डी.ए.वी. के प्रचार्य सहित स्कूल के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मीगण उपस्थित थे.
विदित हो कि डॉ. खान का स्थानांतरण एम.के.डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल से डी.ए.वी. सी.सी.एल. कथारा धनबाद में प्राचार्य के रूप में हुआ है. वहीं इनके स्थान पर डी.ए.वी. एन.आई.टी. आदित्यपुर के प्राचार्य ओम प्रकाश मिश्रा डालटनगंज आए हैं.