धर्म-आस्था

पटना का वह पुराना 'वन देवी मंदिर', अंधेरा होने का बाद यहां कोई नहीं आता, सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' इसी से है प्रेरित

400 साल पुराने इस मंदिर के कपाटसूर्यास्त के बाद हो जाते हैं बंद, फिर कोई नहीं आता इधर, और भी जुड़ी हैं कई अनोखी बातें

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पटना का वह पुराना 'वन देवी मंदिर', अंधेरा होने का बाद यहां कोई नहीं आता, सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' इसी से है प्रेरित

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: धर्म-संस्कृति की जहां गंगा बहती है उस बिहार की राजधानी पटना के समीप बिहटा के कंचनपुर में एक करीब 400 साल पुराना वन देवी का मंदिर है. इस मंदिर की मान्यताएं काफी अनोखी हैं. इस मंदिर का रहस्य कुछ ऐसा है कि इससे प्रेरित होकर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अभिनीत 'द वन' भी बन कर सिनेमा घरों में पहुंच गई है और दर्शकों को रोमांचित कर रही है.

इस प्राचीन 'वन देवी मंदिर' सबसे अनोखी और रहस्यमयी परम्परा यह है कि सूर्यास्त होते ही जंगलों के बीच स्थित इस मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं और इसके आसपास के जंगल में कोई आता-जाता भी नहीं है. मान्यता है कि रात्रि होने के बाद वन देवी इस वन में विचरण करती हैं और जंगल में रहने वाले जीव-जंतुओं की रक्षा करती हैं. यही वजह है कि देवी की पूजा भई जीव-जंतुओं की रक्षक के रूप में में की जाती है. इस मंदिर में कोई मूर्ति स्थापित नहीं है, बल्कि एक पिंड स्थापित है जिसकी देवी मान कर आराधना की जाती है. 

मंदिन के निर्माण के बारे में बताया जाता है कि इसकी स्थापना 1600 ईस्वी के आसपास राघोपुर के विद्यानंद मिश्र की प्रेरणा से इस मंदिर की स्थापना हुई थी. विद्यानंद मिश्रा मां विंध्यवासिनी के परम भक्त थे, वह हर नवरात्रि पैदल विंध्याचल जाते थे. एक बार देवी ने सपने में उन्हें गंगा जल और गंगा की मिट्टी से पिंड बनाकर जंगल में स्थापित कर पूजा करने का आदेश दिया. विद्यानंद मिश्र द्वारा स्थापित पिंड ही वन देवी के रूप में आज प्रचलित है. देवी का नाम वन देवी इसलिए पड़ा, क्योंकि जिस समय मंदिर स्थापित हुआ था तब यह इलाका पूरी तरह से वन से आच्छादित था. 

वन देवी मंदिर की अन्य मान्यताएं

कहा जाता है कि मंदिर के गर्भगृह में कभी ताला नहीं लगता, मंदिर के कपाट जब बंद करने होते हैं तब सिर्फ चुनरी से दरवाजा बांध दिया जाता है. यहां आज तक चोरी नहीं हुई.
सूर्यास्त के बाद मां खुद मंदिर में विचरण करती हैं. इसलिए मंदिर में और आसपास कोई नहीं रुकता. यहां तक कि मंदिर के पुजारी भी चले जाते हैं.
मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी मुराद पूरी होती है और मन्नत पूरी होने पर लोग चुनरी बांधने आते हैं.

यह भी पढ़ें: 180 यात्रियों का जान बचाने वाले सह पायलट स्मित मच्छार को दुनिया कर रही सलाम, पीएम मोदी, नेतन्याहू और ट्रंप ने कहा- हीरो*

संबंधित सामग्री

डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव ने झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोले - डॉ. इरफान अंसारी

डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव ने झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोले - डॉ. इरफान अंसारी

दुनिया जिस गति से हाईटेक टेक्नोलॉजी अपना रही है, झारखंड भी उसी गति से आगे बढ़ेगा” — स्वास्थ्य मंत्री

अहिल्यापुर में दलित ट्रैक्टर चालक के साथ बेरहमी से मारपीट, पीड़ित ने एसपी व पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

अहिल्यापुर में दलित ट्रैक्टर चालक के साथ बेरहमी से मारपीट, पीड़ित ने एसपी व पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित के दाहिने पैर व पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया.

वन विभाग की टीम ने भरनो से अवैध लकड़ी परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया, चालक फरार

वन विभाग की टीम ने भरनो से अवैध लकड़ी परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया, चालक फरार

ट्रैक्टर में लदे थे गम्हार के 10 और सखुआ के छह बोटे, जब्त ट्रैक्टर को सिसई वन परिसर में रखा गया

NH-33 मुआवजा मामले में 8 साल बाद ACB की बड़ी कार्रवाई, दो पूर्व कर्मी गिरफ्तार

NH-33 मुआवजा मामले में 8 साल बाद ACB की बड़ी कार्रवाई, दो पूर्व कर्मी गिरफ्तार

भूमि अधिग्रहण के भुगतान में कथित गड़बड़ी की जांच में कार्रवाई; तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक पर दर्ज है 2018 का मामला

घाघरा एमबी से भुगतान, जमीन पर कीचड़-दलदल: गुनिया गांव में 15वें वित्त की सड़क पर उठे गंभीर सवाल

घाघरा एमबी से भुगतान, जमीन पर कीचड़-दलदल: गुनिया गांव में 15वें वित्त की सड़क पर उठे गंभीर सवाल

ग्रामीणों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप, एमबी, भुगतान और गुणवत्ता जांच की निष्पक्ष जांच की मांग<br/>