प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत
हजारीबाग/डेस्क: संकल्प ग्रुप हजारीबाग वैश्य महिला ट्रस्ट की ओर से सावन मिलन का कार्यक्रम स्थानीय जन विकास केंद्र सभागार में आयोजित किया गया. आपको बताते चले की सर्वप्रथम इशिता राज द्वारा गणेश वंदना से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया. अलग अलग तरह के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. समाज के बच्चों द्वारा नृत्य संगीत प्रस्तुत किए गए.कार्यक्रम को लेकर बच्चे महिलाओ मै उत्साह उमंग चरम सीमा पर दिखा. कार्यक्रम में सावन क्वीन प्रतियोगिता भी हुआ.कार्यक्रम में अध्यक्ष रश्मि रानी ने बताया कि नई स्वस्थ भारत के तहत प्लास्टिक रहित जागरूकता अभियान भी संस्था के द्वारा चलाए जा रहा है. सावन मिलन का कार्यक्रम लगातार यह दूसरी बार किया जा रहा है. कार्यक्रम में सावन क्वीन बनीं रोमा व दीपिका को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में अध्यक्ष रश्मि रानी सचिव विक्की गुप्ता, कोषाध्यक्ष रिंकी कुमारी, उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य बिना गुप्ता, अमित गुप्ता, श्वेता गुप्ता, पूनम गुप्ता, रिंकी गुप्ता, ललित गुप्ता, मिंटू गुप्ता ,नंदिनी सुमन, अंजू गुप्ता, सोनी गुप्ता आदि थे.