Asia Cup 2025 Final: दुबई में आज होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला, रात 8 बजे से शुरू होगा मैच

By : Mansi Kumari
Asia Cup 2025 Final: दुबई में आज होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला, रात 8 बजे से शुरू होगा मैच

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए सुपर संडे लेकर आया हैं. भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खिताबी जंग के लिए उतरेंगी. भारतीय समयानुसार, यह हाई-वोल्टेज मैच रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा.


कप्तानी में नया रंग, नई चुनौती
भारतीय टीम की कमान इस बार विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के हाथों में हैं. वहीं पाकिस्तान की ओर से सलमान आगा टीम की अगुवाई करेंगे. दोनों कप्तानों के लिए यह मुकाबला न केवल ट्रॉफी जीतने बल्कि अपनी कप्तानी का लोहा मनवाने का बड़ा मौका होगा.


हेड टू हेड में भारत का दबदबा
एशिया कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान अब तक 20 बार आमने-सामने आ चुके हैं. इसमें भारत ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान केवल 6 मैच ही जीत पाया हैं. टी20 फॉर्मेट की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 3 बार बाजी मारी हैं. ऐसे में भारतीय टीम इस रिकॉर्ड को और मजबूत करना चाहेगी, वहीं पाकिस्तान पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगा.


कहां हो रहा है महामुकाबला?
एशिया कप का फाइनल मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. रेगिस्तान की रात में रोशनी के बीच यह मैच क्रिकेट फैंस को रोमांचक नजारा देगा.


दोनों टीमों के स्क्वॉड पर नजर
भारत:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह.
पाकिस्तान: फखर जमां, हसन नवाज, खुशदिल शाह, साइम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, साहिबजादा फरहान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन अली, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, मोहम्मद वसीम जूनियर.


यह भी पढ़े: तमिलनाडु: एक्टर विजय की रैली में भीषण भगदड़, 39 लोगों की मौत, राजनीति में मचा भूचाल!
 

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.