Happy Birthday Virat: गेदों को बाउंड्री के पार पहुंचाने वाले विराट ने पहली फिल्म देखी थी 'बॉर्डर'

सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाइयों का तांता

By : News11 Bharat
Happy Birthday Virat: गेदों को बाउंड्री के पार पहुंचाने वाले विराट ने पहली फिल्म देखी थी 'बॉर्डर'

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धूम मचाने वाले, सेन्चुरी और रिकॉर्ड के बादशाह विराट कोहली आज अपना जन्म दिन मना रहे हैं. यह कहने की बात ही नहीं है कि विराट कोहली क्रिकेट के रिकॉर्ड के शिखर पर विराजमान है. उनके बनाये गये रिकॉर्डों का आलम तो यह है कि उन्होंने क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेन्दुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है. जैसे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज या प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट बनने वाले विश्व में अव्वल खिलाड़ी है. विराट कोहली ने 21 बार ये खिताब जीतकर सचिन तेंदुलकर (20 बार) को पीछे छोड़ दिया है. 

विराट कोहली जब फुर्सत में होते हैं या कोई इन्टरव्यू कर रहे होते हैं तो उसमें अपने बीते दिनों और बचपन की यादों का जिक्र जरूर करते हैं. विराट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पहली बार सिनेमा हॉल में उन्होंने कौन-सी फिल्म देखी थी. उन्होंने बताया कि उन्होंने सबसे पहली फिल्म 'बॉर्डर' देखी थी. उन्होंने दिल्ली के तिलक नगर के एक सिनेमाहॉल में जब यह फिल्म देखी थी तब वह 10 साल के थे. 
विराट कोहली आने वाले दिनों में भारतीय क्रिकेट की ऐसी ही सेवा आगे करते रहें, यही उनके फैंस भी चाहते हैं. क्रिकेट के उनके प्रशंसक उनके जन्मदिन पर उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद में महिला से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

संबंधित सामग्री

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जब्त अवैध शराब का पूरा हिसाब मांगा है.