न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शानदार शुरुआत करने के साथ लगातार एक नम्बर पर बने रहने के बाद पंजाब किंग्स पाइंट टेबल में नीचे खिसक गई. लगातार हार की वजह से अब तो उस पर टूर्नामेंट से बाहर होने का भी खतरा मंडराने लगा है. पंजाब किंग्स इस समय 11 मैच खेलकर 6 मैच जीतकर और एक रद्द मैच से कुल 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गयी है. अगर टीम का यही प्रदर्शन आगे भी जारी रहता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर भी हो सकती है. पंजाब किंग्स के लगातार फ्लॉप होने से सबसे ज्यादा खुश चेन्नई सुपर किंग्स होगी, क्योंकि इतने ही मैच खेलकर वह 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है. पंजाब किंग्स के फ्लॉप होने से छठे स्थान की राजस्थान रॉयल्स टीम भी अपनी सम्भावनाएं तलाश सकती है.
बता दें कि लगातार 6 मैच जीतकर रिकॉर्ड बनाने वाली पंजाब किंग्स अपने मौजूदा फॉर्म से परेशान है. सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली करारी हार ने PBKS के प्लेऑफ क्वालीफायर के सपने को झटका दिया है. दिल्ली के सामने PBKS को मिली हार उसकी लगातार चौंथी हार थी. शीर्ष की छह टीमों को अपने अंतिम मैच खेलने हैं और प्लेऑफ के लिए किसी भी टीम के पास कोई भी चूक करना का अवसर नहीं है. क्योंकि एक छोटी सी चूक उनके प्लेऑफ के सपने को चकनाचूर कर सकती है.
आईपीएल में इस समय लीग स्टेज के आखिरी मैच खेले जा रहे हैं। हर मैच में हार और जीत के साथ प्लेऑफ के समीकरण बदल रहे हैं। दिल्ली के सामने PBKS को मिली हार उसकी लगातार चौंथी हार थी। इसके साथ ही अब पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ की राह और मुश्किल हो गई है। अगर पंजाब अपने बाकी बचे तीन मैचों में से किसी भी एक में हारती तो उसका असर टीम के प्लेऑफ क्वालीफाई करने पर भी पड़ेगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस 14-14 अंकों के साथ क्रमशः 1, 2 और 3 पोजिशन पर हैं.
अब पंजाब किंग्स को अपनी पोजिशन बचानी है तो मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने आखिरी बचे तीन मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी है. अगर ऐसा होता है तो उसके 19 अंक हो जाएंगे और वह आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी.