T20 World Cup- IND vs PAK: कोलंबो के आसमान पर छाए बादल, क्या बारिश बदल देगा महामुकाबले की कहानी ? सामने आया अपडेट

कोलंबो में भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर बारिश का साया, मौसम बना चर्चा का विषय

By : Ark Sahuliyar
T20 World Cup- IND vs PAK: कोलंबो के आसमान पर छाए बादल, क्या बारिश बदल देगा महामुकाबले की कहानी ? सामने आया अपडेट

न्यूज11 भारत
दिल्ली/डेस्क:
ICC Men's T20 World Cup 2026 के तहत रविवार (15 फरवरी) को श्रीलंका Colombo के R. Premadasa Stadium में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाना है. ग्रुप-ए के इस हाईवोल्टेज मैच से पहले चर्चा खिलाड़ियों की रणनीति या प्लेइंग इलेवन से ज्यादा मौसम को लेकर हो रही है. बारिश की आशंका ने करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं.

कोलंबो के आसमान पर छाए हुए बादल 
फिलहाल कोलंबो में आसमान पर बादल छाए हुए हैं, हालांकि बारिश नहीं हो रही है. शुरुआती पूर्वानुमानों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना जताई गई थी, जिससे मैच प्रभावित होने की आशंका थी. लेकिन श्रीलंका के मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार दिन के समय बारिश की संभावना कम है. रात में हल्की धुंध रह सकती है. पूर्वी और दक्षिणी प्रांतों में भारी बारिश के संकेत हैं, जबकि वेस्टर्न प्रोविंस में स्थित कोलंबो में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है.

खिलाड़ियों के लिए चुनौती
मुकाबला स्थानीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे निर्धारित है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. नमी का स्तर 85 से 50 प्रतिशत के बीच रह सकता है, जो खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. अधिक आर्द्रता के कारण गेंदबाजों को ग्रिप में परेशानी और फील्डरों को थकान महसूस हो सकती है.

अगर मैच धुला तो क्या होगा?
ग्रुप स्टेज के इस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे तय नहीं है. नियमों के अनुसार परिणाम के लिए दोनों टीमों को कम से कम पांच-पांच ओवर खेलने जरूरी हैं. यदि बारिश के चलते इतना खेल भी संभव नहीं हो पाता, तो मैच रद्द कर दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए जाएंगे. ऐसी स्थिति में दोनों टीमों का सुपर-8 में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा.

क्या है पॉइंट्स टेबल का समीकरण 
अभी तक दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दो-दो मैच जीतकर मजबूत शुरुआत की है. Suryakumar Yadav की कप्तानी में भारत चार अंकों और +3.050 नेट रन रेट के साथ ग्रुप-ए में शीर्ष पर है. पाकिस्तान भी चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है, लेकिन उसका नेट रन रेट +0.932 है. भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका और नामीबिया को हराया, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और संयुक्त राज्य अमेरिका पर जीत दर्ज की है.

भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा भावनाओं, दबाव और रोमांच का प्रतीक रहा है. ऐसे में यदि मौसम खलल डालता है, तो यह क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी निराशा होगी. अब सभी की निगाहें कोलंबो के आसमान पर टिकी हैं कि क्या बादल छंटेंगे और 40 ओवर का पूरा रोमांच देखने को मिलेगा, या फिर बारिश इस महामुकाबले की कहानी बदल देगी, इसका फैसला रविवार शाम को होगा.

ये भी पढ़ें- बिहार में 17 फरवरी से शुरू होगी मैट्रिक परीक्षा, 15 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल

संबंधित सामग्री

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जब्त अवैध शराब का पूरा हिसाब मांगा है.