कैमूर में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

By : News11 Bharat
कैमूर में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

अजीत कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
कैमूर जिले के मोहनिया में आज गुरुवार सुबह एक बस ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बस चालक सहित चार लोग घायल हो गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. घटना में ये लोग हुए घायल रवि कुमार (बस चालक), गोपाल राम, अमर कुमार और मनीष कुमार. बस में सवार यात्री श्रीलोक चौधरी ने बताया कि बस कोचस से मोहनिया जा रही थी. पटना मोड़ रेलवे पुल के पास यह हादसा हुआ. टक्कर के बाद ट्रक चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया. अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मलय मिश्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों को अस्पताल लाया गया था. उन्होंने सभी का प्राथमिक उपचार किया. चालक की स्थिति गंभीर थी, उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़े: औरंगाबाद: शिक्षा के मंदिर में अनुशासन की जगह हिंसा, बच्चों के सामने शिक्षक की पिटाई से मचा हड़कंप
 
संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

मोकामा और बरौनी रेलखंड के बीच स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र पुल (राजेंद्र सेतु) पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य को लेकर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है।

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.