पुलिस द्वारा अवैध वसूली के रुपए को बांटने के विवाद का वीडियो वायरल, पुलिस कर्मी हुआ निलंबित

By : News11 Bharat
पुलिस द्वारा अवैध वसूली के रुपए को बांटने के विवाद का वीडियो वायरल, पुलिस कर्मी हुआ निलंबित

शंभू भगत/न्यूज़11 भारत
भागलपुर/डेस्क:
भागलपुर नारायणपुर में पिछले दिनों भवानीपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी और होमगार्ड जवान का अवैध वसूली के रूपये को बांटने पर विवाद होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो प्रसारित होने के बाद नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने जांच का आदेश नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश कुमार को दिया. जहां वायरल वीडियो में कही गई बातें सत्य प्रमाणित हुआ. जिसके कारण भवानीपुर थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी पुलिस निरीक्षक वारिस खान को निलंबित किया गया. साथ ही दो होमगार्ड जवान संदीप कुमार, गुड्डन मंडल को लाइन हाजिर करते हुए जिला पदाधिकारी भागलपुर को पत्र प्रेषित कर दिया गया है. वायरल वीडियो में अवैध वसूली के रूपये को बांटने के कारण जो विवाद चलते पुलिस वाहन में हुआ. उस विवाद को भी वीडियो में स्पष्ट सुना गया है. जिसके कारण यह कार्रवाई किया गया.

संबंधित सामग्री

शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम, विधायक रामचंद्र सिंह ने आठ योजनाओं का किया शिलान्यास

शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम, विधायक रामचंद्र सिंह ने आठ योजनाओं का किया शिलान्यास

योजनाओं के तहत विभिन्न विद्यालयों में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के साथ पुराने भवनों के जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जाएगा

बोकारो थर्मल में डीवीसी के निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन, मुख्य महाप्रबंधक ने कहा- दूर हुई यात्रियों की परेशानी

बोकारो थर्मल में डीवीसी के निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन, मुख्य महाप्रबंधक ने कहा- दूर हुई यात्रियों की परेशानी

बस पड़ाव बनने के बाद बोकारो थर्मल सहित अगल बगल के ग्रामीण क्षेत्रों से आने जाने वाले लोगों को यात्री बस पकड़ने के दौरान धूप अथवा बरसात में परेशानी नहीं होगी.

कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी: वित्त मंत्री

कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी: वित्त मंत्री

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय  में सामने आई वित्तीय अनियमितताओं के मामले में अब प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग तेज हो गई है.

बक्सर में CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, दो मेगा प्रोजेक्ट पर जल्द फैसला; जमुई सवाल पर खामोश

बक्सर में CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, दो मेगा प्रोजेक्ट पर जल्द फैसला; जमुई सवाल पर खामोश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बक्सर में वामनेश्वर मंदिर में पूजा की और सोन कैनाल का निरीक्षण किया।