न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
धीरज कुमार/बक्सर: बक्सर में वामन द्वादशी पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। उन्होंने वामनेश्वर मंदिर में पूजा की और सोन कैनाल का निरीक्षण किया। इसके बाद चुरामनपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान बक्सर के दो बड़े प्रोजेक्ट पर उन्होंने बड़ा संकेत दिया। एक तो बक्सर-कोइलवर फोरलेन और दूसरा, बक्सर-आरा-जमुई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे। उन्होंने कहा, बिहार सरकार जल्द इन पर फैसला लेगी। ये दोनों प्रोजेक्ट बक्सर को पटना और यूपी से सीधी तेज कनेक्टिविटी देंगे।
वहीं पत्रकारों ने जब जमुई मामले पर सवाल पूछा, तो सम्राट चौधरी ने चुप्पी साध ली और कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
कार्यक्रम के बाद वामनेश्वर धाम में भारी भीड़ के कारण मंदिर का गेट बंद करना पड़ा, जिससे श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी गई। वहीं बक्सर से विकास के वादों के साथ सम्राट चौधरी रवाना हो गए।