Ganga Expressway In Bihar: बिहार में भी बनेगा यूपी जैसा गंगा एक्सप्रेसवे, लैंड करेंगे फाइटर जेट

उत्तर प्रदेश में बने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे की तर्ज पर बिहार में भी नया गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। यह बक्सर से लेकर भागलपुर के सुल्तानगंज तक जाएगा।<br/>

By : Rani Thakur
Ganga Expressway In Bihar:  बिहार में भी बनेगा यूपी जैसा गंगा एक्सप्रेसवे, लैंड करेंगे फाइटर जेट

बिहार में भी बनेगा यूपी जैसा गंगा एक्सप्रेसवे

न्यूज 11 भारत/ पटना डेस्क: उत्तर प्रदेश में बने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे की तर्ज पर बिहार में भी नया गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। यह बक्सर से लेकर भागलपुर के सुल्तानगंज तक जाएगा। बिहार के इस चार लेन गंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 260 किलोमीटर होगी। यहां से आप उत्तर प्रदेश वाले गंगा एक्सप्रेसवे पकड़कर मेरठ जा सकते हैं। फिर मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पकड़कर दिल्ली पहुंच सकते हैं। पटना से दिल्ली जाने के लिए चार लेन और छह लेन की सड़कें मिलेंगी। 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला सकेंगे। 

बिहार के गंगा एक्सप्रेसवे का रूट

गंगा एक्सप्रेसवे की लंबाई 260 किलोमीटर से अधिक होगी। अभी 250 km लंबे हिस्से पर काम शुरू हो गया है या होने वाला है। एक्सप्रेसवे बक्सर से शुरू होकर गंगा के किनारे-किनारे सुल्तानगंज तक जाएगा। पथ निर्माण विभाग की मानें तो इस एक्सप्रेसवे पर 120 km/h की रफ्तार से गाड़ी दौड़ेगी। रास्ते में आपको कई पिकनिक स्पॉट मिलेंगे और लोग सफर के दौरान गंगा नदी के पानी के साथ सेल्फी ले सकेंगे।

बिहार के गंगा एक्सप्रेसवे से क्या फायदा होगा?

बक्सर से भागलपुर की यात्रा बिना ट्रैफिक जाम में फंसे कर पाएंगे। अभी पटना से भागलपुर या मुंगेर जाने में सड़क जाम के चलते बड़ी परेशानी होती है।

13-14 घंटा में पटना से पहुंच सकेंगे दिल्ली

बिहार का नया गंगा एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद आप 13-14 घंटा में पटना से दिल्ली जा सकेंगे। आपको 4 से 6 लेन की सड़कें मिलेंगी। पटना से बक्सर तक करीब 126 km दूरी बिहार के गंगा एक्सप्रेसवे से तय करेंगे। इसमें आपको एक घंटा से अधिक समय लगेगा। बक्सर से NH 19 होते हुए प्रयागराज जा सकते हैं। दूरी करीब 250 km है। यह सफर पांच घंटा से कम में पूरा हो सकता है। इसके बाद प्रयागराज से मेरठ जाने के लिए UP के गंगा एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करेंगे। 594 km की दूरी करीब 6-7 घंटा में तय कर सकते हैं। इसके आगे मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पकड़कर दिल्ली पहुंच जाएंगे।

संबंधित सामग्री

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

शारदीय नवरात्र को लेकर बिहार में पहरा सख्त कर दिया गया है। इस दौरान  11 से 20 अक्टूबर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

बिहार के इस जिले में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन,  122 करोड़ की इस बाईपास सड़क का सीएम करेंगे उद्घाटन

बिहार के इस जिले में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, 122 करोड़ की इस बाईपास सड़क का सीएम करेंगे उद्घाटन

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी आज रोहतास दौरे पर रहेंगे। सासाराम में वह रिंग रोड पुल का उद्घाटन करेंगे।

पटना देर रात चली गोली, महिला सिपाही के पति की मौत; कमरे से सर्विस रिवॉल्वर बरामद

पटना देर रात चली गोली, महिला सिपाही के पति की मौत; कमरे से सर्विस रिवॉल्वर बरामद

बिक्रम बाजार में सोमवार देर रात अचानक गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई।

पटना पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

पटना पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन, चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंचे हैं। राजनीतिक तौर पर इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

‘हम भी वर्दी पहनते, सरकार ने सब छीन लिया’, दरोगा अभ्यर्थियों का पटना में प्रदर्शन; पुलिस ने भांजी लाठियां

‘हम भी वर्दी पहनते, सरकार ने सब छीन लिया’, दरोगा अभ्यर्थियों का पटना में प्रदर्शन; पुलिस ने भांजी लाठियां

1799 पदों वाली दरोगा भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में पटना में आज अभ्यर्थी सड़क पर उतरे हैं।