एनएच-27 पर भीषण हादसा: ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, तीन की मौत

By : Admin
एनएच-27 पर भीषण हादसा: ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, तीन की मौत

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
एनएच-27 पर दिल्ली मोड़ के समीप स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर आज रविवार की अहले सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. स्कॉर्पियो में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें सभी मधेपुरा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के रैभी गांव निवासी प्रमोद यादव का पुत्र गुड्डू कुमार अपनी मां का इलाज कराने कुछ रिश्तेदारों एवं दोस्तों के साथ आईजीआईएमएस, पटना गया था. वहां से सभी लोग देर रात कार से मधेपुरा लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार दिल्ली मोड़ के पास ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतकों में गुड्डू के मामा, मौसा एवं चालक शामिल हैं. गुड्डू कुमार पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि उसकी मां का पैर टूट गया हैं. अन्य दो घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही हैं. उनका प्राथमिक उपचार डीएमसीएच में किया गया, इसके बाद गंभीर घायलों को दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला गया. घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर हैं. पुलिस ने कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं.

यह भी पढ़े: समस्तीपुर में सड़क हादसे के बाद बवाल: पुलिस टीम पर हमला, सरकारी हथियार गायब
 
संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

मोकामा और बरौनी रेलखंड के बीच स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र पुल (राजेंद्र सेतु) पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य को लेकर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है।

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

पलामू में NH-39 पर लूट से सनसनी, बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूटी पल्सर बाइक

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

तोपचांची: नवरात्रि को लेकर मां तारा मंदिर में तैयारियां तेज, आयोजन के लिए कमेटी गठित

कमेटी के गठन के साथ ही नवरात्रि महोत्सव की अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है.