शम्भू भगत/न्यूज11 भारत
भागलपुर/डेस्क: दुमका मुख्य मार्ग पर बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजानी पेट्रोल पंप के समीप एक सड़क हादसा हो गया अज्ञात बाइक सवार ने सड़क किनारे जा रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही बाईपास थाना की गश्ती टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंची.
गश्ती पदाधिकारी एएसआई उमेश शुक्ला, हवलदार हरेंद्र प्रसाद एवं सिपाही लखन कुमार ने गंभीर रूप से घायल युवक को बिना देर किए अपने सरकारी वाहन से मायागंज अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में युवक का इलाज जारी है, जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायल युवक की पहचान भूषण यादव, निवासी गौराचक्की, थाना बाईपास के रूप में की गई है. पुलिस द्वारा घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दे दी गई है.
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में कार्यरत बगोदर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में गम का माहौल