कटिहार में सनसनी: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

By : News11 Bharat
कटिहार में सनसनी: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
कटिहार जिले के आजम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलपुर गांव में शुक्रवार की रात एक युवक को गोली मार दिए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. बाइक सवार अपराधियों ने युवक को निशाना बनाते हुए फायरिंग की और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान मोहम्मद कोनेन के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वे आजम नगर चौक से अपने घर कमलपुर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और पिस्तौल तान दी. युवक ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने गोली चला दी. गोली सीधे उनकी जांघ में जा लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. फिलहाल युवक का इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही आजम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. घायल युवक और उसके परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और वे हमलावरों को पहचानते भी नहीं है. 

ऐसे में गोली चलाने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोग सहमे हुए हैं और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे है.

यह भी पढ़े: जमुई के सोनो थाना बना सामाजिक समरसता का साक्षी, पुलिस बनी बाराती, अंतर्जातीय प्रेम विवाह को दिलाई स्वीकृति
 
संबंधित सामग्री

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने सभी खोड़हा दलों को प्रोत्साहित करते हुए नगाड़ों का वितरण किया

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूहों और आजीविका मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका - विधायक