बिहार का विकास

सड़क नेटवर्क को मिलेगी मजबूती: तैयार हुआ बिहार का यह पुल, पीएम मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन

बिहार को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। गंगा नदी पर बना कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल पूरी तरह तैयार हो चुका है। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत जल्द इसका लोकार्पण कर सकते हैं। <br/>

By : Rani Thakur
सड़क नेटवर्क को मिलेगी मजबूती: तैयार हुआ बिहार का यह पुल, पीएम मोदी जल्द करेंगे उद्घाटन

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
बिहार को जल्द ही एक और बड़ी परियोजना की सौगात मिलने वाली है। गंगा नदी पर बना कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल पूरी तरह तैयार हो चुका है। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई के अंतिम सप्ताह में इसका उद्घाॉन कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय से अनुरोध किया है।

उत्तर और दक्षिण बिहार बेहतर होगा सड़क संपर्क

यह पुल शुरू होने के बाद उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सड़क संपर्क पहले से कहीं अधिक तेज और सुगम हो जाएगा। साथ ही पटना, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीमांचल के जिलों तक पहुंचने में लगने वाला समय भी कम होगा।

गंगा पर बनेगा नया लाइफलाइन कॉरिडोर

गंगा नदी पर निर्मित यह परियोजना कुल 19.76 किलोमीटर लंबी है। इसमें 9.76 किलोमीटर मुख्य पुल तथा करीब 10 किलोमीटर संपर्क पथ (एप्रोच रोड) शामिल है। पुल की चौड़ाई 32 मीटर है और इसे छह लेन का बनाया गया है। यह पुल पटना के एनएच-30 स्थित कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के कल्याणपुर चकसिकंदर (एनएच-103) से जोड़ेगा। वर्तमान में कच्ची दरगाह से राघोपुर तक करीब 4.57 किलोमीटर हिस्से पर वाहनों का परिचालन हो रहा है। शेष कार्य पूरा होने के बाद अब पूरे कॉरिडोर को चालू करने की तैयारी है।

2017 में शुरू हुआ था निर्माण

मिली जानकारी के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण वर्ष 2017 में शुरू हुआ था। कई बार समय व‍िस्‍तार किया गया इसकी कुल लागत 4,988.40 करोड़ रुपये है। परियोजना के लिए राज्य सरकार ने एशियाई विकास बैंक (ADB) से करीब 3,000 करोड़ रुपये का ऋण लिया, जबकि लगभग 2,000 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से खर्च किए।

उत्तर बिहार की यात्रा होगी आसान

इस पुल के चालू होने के बाद पटना से वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी और पूर्वी चंपारण सहित उत्तर बिहार के कई जिलों तक पहुंचना अधिक आसान हो जाएगा। अभी महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। नया पुल शुरू होने से ट्रैफिक का दबाव बंटेगा और यात्रा का समय भी कम होगा। साथ ही झारखंड और दक्षिण बिहार से आने वाले वाहन बिना पटना शहर के भीड़भाड़ वाले मार्गों से गुजरे सीधे उत्तर बिहार की ओर जा सकेंगे, जिससे माल परिवहन और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

गंगा पर बिहार का नौवां पुल

कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के चालू होने के बाद यह गंगा नदी पर बिहार का नौवां सड़क पुल होगा। वर्तमान में गंगा पर आठ पुलों से आवागमन हो रहा है, जबकि पटना में गंगा पर तीन अन्य पुलों का निर्माण भी जारी है। बिहार सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से बिहार का सड़क नेटवर्क और मजबूत होगा तथा क्षेत्रीय आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

संबंधित सामग्री

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

जमुई में युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, SP ने कहा- आरोपी की पहचान कर होगी कार्रवाई

टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा राजपुरा के पास घूमने गई एक युवती के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

रेल लाइन दोहरीकरण: आज से 4 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, जानिए पूरी डिटेल

मोकामा और बरौनी रेलखंड के बीच स्थित ऐतिहासिक राजेंद्र पुल (राजेंद्र सेतु) पर रेल लाइन दोहरीकरण कार्य को लेकर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है।

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोजगार और नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।