TET पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला : पटना से मास्टरमाइंड बिजेंद्र की पत्नी गिरफ्तार, मुंबई लेकर रवाना हुई EOU टीम

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)-2026 पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड बिजेंद्र की पत्नी सुमन कुमारी को गिरफ्तार किया गया है। EOU की टीम उसे लेकर मुंबई रवाना हुई।<br/>

By : Rani Thakur
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला : पटना से मास्टरमाइंड बिजेंद्र की पत्नी गिरफ्तार, मुंबई लेकर रवाना हुई EOU टीम

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा (संवाददाता) / पटना:
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)-2026 पेपर लीक मामले में बिहार से कनेक्शन का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, समस्तीपुर निवासी बिजेंद्र कुमार गुप्ता ही इस पूरे पेपर लीक नेटवर्क का मास्टरमाइंड है, लेकिन वह अभी भी फरार है। दूसरी ओर इस केस में ठाणे पुलिस ने मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता की पत्नी सुमन कुमारी को अगमकुआं थाना क्षेत्र से पकड़ा है। गिरफ्तारी के बाद EOU की टीम सुमन को लेकर मुंबई रवाना हो चुकी है।

महाराष्ट्र पुलिस की छापेमारी जारी

मिली जानकारी के अनुसार बिजेंद्र की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस की टीमें बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि, अब तक वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। इस मामले में भिवंडी पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और उनसे पूछताछ के दौरान ही बिजेंद्र कुमार गुप्ता का नाम सामने आया है। 

कई सालों से चला रहा नेटवर्क

पुलिस का दावा है कि बिजेंद्र लंबे समय से पेपर लीक गिरोह से जुड़ा हुआ है। उसका नाम पहले भी कई भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों में सामने आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2011 के एक बड़े पेपर लीक मामले में भी वह आरोपी रहा है। जांच एजेंसियों का अनुमान है कि वह करीब 25 वर्षों से इस नेटवर्क से जुड़ा हुआ है.

पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने पेपर लीक के आरोपों के बाद 28 जून को होने वाली TET-2026 की परीक्षा को स्थगित कर दी थी। इस परीक्षा में लगभग छह लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना था। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। 

संबंधित सामग्री

Bihar News: बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा रद्द, जानें डिटेल

Bihar News: बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा रद्द, जानें डिटेल

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। 

क्रिमिनल की कोई जात नहीं होती, जमुई कांड पर पप्पू यादव का हमला; बोले- ‘सिर्फ कुछ आरोपियों का...

क्रिमिनल की कोई जात नहीं होती, जमुई कांड पर पप्पू यादव का हमला; बोले- ‘सिर्फ कुछ आरोपियों का...

जमुई की घटना के बाद हाफ एनकाउंटर पर पप्पू यादव ने कहा कि भारत तिवारी के एनकाउंटर के बाद एनकाउंटर का तरीका बदल गया है।

बिहार में तेज रफ्तार ने ली युवक की जान; डिवाइडर तोड़ गड्ढे में गिरी कार

बिहार में तेज रफ्तार ने ली युवक की जान; डिवाइडर तोड़ गड्ढे में गिरी कार

शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में जीटी रोड पर मंगलवार की देर  रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

B.Pharma और नर्सिंग छात्रों का JDU कार्यालय के बाहर हंगामा, जानिए नाराजगी की वजह

B.Pharma और नर्सिंग छात्रों का JDU कार्यालय के बाहर हंगामा, जानिए नाराजगी की वजह

बी.फार्मा और नर्सिंग छात्रों ने बुधवार को JDU प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। 

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

SSB की बड़ी कार्रवाई: 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) जयनगर की एफ समवाय कमला की टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 47 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।