न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: पटना सिटी के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के खुशरूपुर बाजार में एक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि लाखों रुपये मूल्य की साड़ियाँ और कपड़े जलकर राख हो गए. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड के जवानों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.
यह भी पढ़े: पिस्टल लहराने के मामले में भाजपा नेता का भाई बिगुल साहू गिरफ्तार, वीडियो वायरल