वैशाली जिले के राघोपुर में दिखा आग का विकराल रूप, कई घर जलकर राख

By : News11 Bharat
वैशाली जिले के राघोपुर में दिखा आग का विकराल रूप, कई घर जलकर राख

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के वैशाली जिले में देर रात एक भयावह हादसा सामने आया हैं. राघोपुर प्रखंड के दियारा इलाके में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग संभल भी नहीं पाए.

20 घरों को हुआ भारी नुकसान
इस अग्निकांड में कम से कम 20 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए. सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक 20 घर पूरी तरह जल चुके थे. हालात ऐसे थे कि आग और फैल सकती थी. स्थानीय ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की. बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे कई अन्य घर आग की चपेट में आने से बच गए. यह पूरी घटना जुरवनपुर थाना क्षेत्र के करारी पंचायत के माली टोली की है. हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार और मातम का माहौल है. 

यह भी पढ़े: भागलपुर के पास तेजस राजधानी एक्सप्रेस डिरेल, हाथियों को बचाते हुए 1 लोको और 7 कोच पटरी से उतरे
 
संबंधित सामग्री

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित सहायक शिक्षक की होगी सेवा समाप्ति

उपायुक्त के निर्देशानुसार विभागीय कार्रवाई पूर्ण, शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। 

तीन महीने से मरीजों की थाली खाली! गुरुआ CHC में भोजन बंद, बाहर से खाना खरीदने की मजबूरी

तीन महीने से मरीजों की थाली खाली! गुरुआ CHC में भोजन बंद, बाहर से खाना खरीदने की मजबूरी

गुरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती मरीजों के लिए करीब तीन महीने से भोजन की व्यवस्था बंद रहने का मामला सामने आया है। 

मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे

मैं झारखंड सरकार को चैलेंज करता हूं कि हिम्मत है तो कोयला रोक कर दिखाए - प्रेस वार्ता में दहाड़े सांसद डॉ निशिकांत दुबे

राज्य सरकार की सहभागिता से धनबाद समेत कई जगहों पर कोयले की चोरी हो रही है - निशिकांत दुबे