रोहतास: एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, घास काटने को लेकर हुआ था विवाद 

By : News11 Bharat
रोहतास: एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, घास काटने को लेकर हुआ था विवाद 

अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
रोहतास जिले से एक बार फिर पीट-पीट कर हत्या का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरंग गांव में रविवार की सुबह मामूली विवाद में एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिससे गांव में मातम और तनाव का माहौल है. मृतक की पहचान अरंग गांव निवासी महावीर राम के पुत्र लाल बहादुर राम के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जाती है.

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि लाल बहादुर राम रविवार की सुबह अपने खेत में मवेशियों के लिए घास काटने गए थे, जहां उन्होंने देखा कि गांव का हीं एक युवक उनके खेत में घास काट रहा है. लाल बहादुर राम ने जब इसका विरोध किया, तो उक्त युवक इनसे उलझ पड़ा और खेत में हीं पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार बताया जाता है. परिजनों के अनुसार मृतक के सिर के पिछले हिस्से एवं सीने पर गंभीर चोट के निशान मिले है.

जांच में जुटी पुलिस 
वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है. मामले में दिनारा थाने के चौकीदार लल्लू पासवान ने बताया कि अरंग गांव में घास काटने को लेकर उपजे विवाद में दो पटीदारों के बीच मारपीट हुई थी, जिसके कारण गंभीर रूप से घायल लाल बहादुर राम की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई. उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़े: सारंडा के मांरगपोगा जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी, ऑपरेशन के दौरान एक और जवान घायल
 
संबंधित सामग्री

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने सभी खोड़हा दलों को प्रोत्साहित करते हुए नगाड़ों का वितरण किया

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूहों और आजीविका मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका - विधायक

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

होल्डिंग टैक्स पंजीकरण, भवन नक्शा और संचालन अनुज्ञप्ति नहीं होने पर कार्रवाई

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व को आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक बताया

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया