बेगूसराय में अतिक्रमण मुक्त अभियान के तीसरे दिन पुलिसकर्मियों पर हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

By : News11 Bharat
बेगूसराय में अतिक्रमण मुक्त अभियान के तीसरे दिन पुलिसकर्मियों पर हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

संजय कुमार/न्यूज11  भारत 

बेगूसराय/डेस्क: बेगूसराय जिला अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर ओवर ब्रिज, के समीप 3 दिनों से अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है. बताया जाता है कि तकरीबन 50 वर्षों से NH किनारे झुग्गी झोपड़ी बनाकर हजारों की संख्या में लोग बसे हुए हैं, जिसको लेकर यातायात लगातार प्रभावित होती रही है. फ्लाई ओवर कंस्ट्रक्शन को लेकर यातायात काफी ज्यादा प्रभावित हो रही है, और फिर दूसरी तरफ सिक्स लेन सड़क बनाने  को लेकर भी झुग्गी झोपड़ी हटाना अति आवश्यक है. आरोप यह भी लगता रहा है कि देसी शराब बनाने सहित आपराधिक घटनाओं में भी शामिल रहने का आरोप झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों पर अक्सर लगता रहा है, चेन स्नेचिंग की घटनाओं में भी झोपड़पट्टी में रहने वाले युवकों को कई बार हिरासत में भी लिया गया है, और जेल भी भेजा जा चुका है.

स्थानीय लोगों का भी आरोप है कि शाम ढलते ही लोहिया नगर ओवर ब्रिज होकर आम लोगों का आना-जाना दुर्लभ हो जाता था और सभी डरे और सहमे रहते थे कि कहीं उनके साथ आने जाने के दौरान अनहोनी ना हो जाए. गृहमंत्री सम्राट चौधरी का आदेश पूरे बिहार से अवैध कब्जा हटाया जाए. और अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जाए,  इसके बाद बेगूसराय में झोपड़पट्टी में रहने वालों पर, तीन दिनों से लगातार बुलडोजर चलाकर झुग्गी झोपड़ी को वहां से हटाने की प्रक्रिया चल रही है. जिसमें सैकड़ो पुलिसकर्मी की  इस मुहिम में लगाया गया हैं.

पहले दिन से ही छोटी-मोटी झड़प देखने को मिल रही है, लेकिन आज अचानक ताबड़तोड़ पत्थरबाजी की जाने लगी, जिसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद गुस्साए पुलिसकर्मियों ने महिला पुरुष बच्चे बूढ़े सभी को दौड़ा दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया. जिसमें  कई महिलाएं मौके पर ही बेहोश हो गईं और कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल भी हो गई हैं. मीडिया कर्मियों से पूछे गए सवाल पर बेगूसराय डीएम तुषार सिंगला, ने अपने बयान में कहा है कि आइओसीएल बरौनी रिफाइनरी गेट कपासिया चौक, के पास से लेकर जेल गेट तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जाएगा. और अवैध कब्जा करने वालों को हर हाल में सरकारी जमीन खाली करनी पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: बेलगड़िया टाउनशिप में नवनिर्मित टीओपी का शुभारंभ, अब स्थानीय लोगों को मिलेगी त्वरित पुलिस सेवा

संबंधित सामग्री

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि यह मामला एक क्लासिक केस के जैसा हो गया है. कोर्ट ने कहा कि जो अधिकारी जिम्मेदार हैं उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी.

Bihar News: समस्तीपुर में दिनदहाड़े लड़की से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

Bihar News: समस्तीपुर में दिनदहाड़े लड़की से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

जमुई जिले के बाद अब समस्तीपुर में बीच सड़क पर कुछ हवसी एक लड़की पर टूट पड़े और उसके साथ जमकर बदसलूकी की है।

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध: मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- हर घटना के पीछे...

बिहार में अपराध पर राजस्व विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। 

जमीनी विवाद में क्रूरता की हदें पार: लखीसराय में भाई बना हैवान, सगे भाई की हत्या कर घर में ही गाड़ा शव

जमीनी विवाद में क्रूरता की हदें पार: लखीसराय में भाई बना हैवान, सगे भाई की हत्या कर घर में ही गाड़ा शव

लखीसराय से जमीन के महज चंद टुकड़ों के लिए रिश्तों को तार-तार और इंसानियत को शर्मसार करती हुई एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है।