न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अश्मित सिन्हा/पटना: पार्षद पति अनिल यादव गोलीकांड का मुख्य आरोपी शंकर राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पटना पुलिस और डीआईयू की टीम ने यूपी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर में छापेमारी की थी।
छापेमारी के दौरान ही दुजरा निवासी शंकर राय को पुलिस ने दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस शंकर राय को लेकर पटना पहुंची है। यहां पटना पुलिस की टीम आरोपी से लगातार पूछताछ करने में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनिल यादव पर हत्या की नीयत से गोली चलवाने का आरोप लगा है। इसके अलावा शंकर राय और अनिल यादव के बीच पुरानी राजनीतिक रंजिश की बात भी सामने आई है।
जानकारी मिली है कि पिछले नगर निगम चुनाव के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। हाल में शंकर राय के परिवार और अनिल यादव के बीच भी जमकर मारपीट हुई थी। हालांकि पुलिस ने अभी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
आरोपी की पत्नी ने डाला रोते हुए वीडियो
अनिल यादव गोली कार्ड के मुख्य आरोपी शंकर राय की पत्नी ने कहा कि एसटीएफ वालों ने मेरे पति को उठा लिया है।