न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: उत्तर भारत ठंड और घने कोहरे का असर बिहार आने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है. घने कोहरे के कारण आम जनजीवन के साथ ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है. ट्रेनों के परिचालन पर घने कोहरे का असर साफ दिखाई दे रहा है. पटना पहुंचने वाली कई प्रमुख ट्रेन कई घंटे लेट चल रही है. जो ट्रेनें लेट चल रही हैं, वे इस प्रकार हैं-
मगध एक्सप्रेस 4 घंटा लेट
संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 4 घंटे लेट
अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 घंटे लेट
विभूति एक्सप्रेस 3 घंटे लेट
ब्रह्मपुत्र मेल 3 घंटे लेट
यह भी पढ़ें: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 से स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियां गिनाईं