न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: धनबाद में अपराधियों के हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं. धनबाद सीओ रामप्रवेश कुमार से रंगदारी की मांग की गयी है. सीओ से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी है. साथ ही व्हाट्सऐप मैसेज पर गोली मारने की धमकी भी दी गयी है.
सीओ रामप्रवेश कुमार के आवेदन पर धनबाद थाना में मामला दर्ज किया गया है. मामले में कार्रवाई करते हुए राजगंज के राजू नामक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
मिली जानकारी के अनुसार 14 सितंबर की शाम 7:11 बजे सीओ के व्हाट्सऐप नंबर पर यह धमकी भरा मैसेज आया था. इसके बाद सीओ ने मामले की प्राथमिकी दर्ज करवाई. पुलिस मोबाइल नंबर व व्हाट्सऐप मैसेज की जांच में जुटी है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: देर रात दोस्तों के साथ मैगी खाने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या