Cyber Fraud

गुमला: WhatsApp पर अंजान नंबर से आया फोटो, देखते ही UPI से उड़ गए 66,780 रुपये

अशोक के अनुसार उनके WhatsApp पर एक महिला के नंबर से एक बच्चे के सिर में गंभीर चोट लगी होने की तस्वीर भेजी गई थी.

By : Dipali Kumari
गुमला: WhatsApp पर अंजान नंबर से आया फोटो, देखते ही UPI से उड़ गए 66,780 रुपये

न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क: 
जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के कंसारी मोहल्ला निवासी अशोक कंसारी ने गुमला थाना में आवेदन देकर यूपीआई के माध्यम से 66,780 रुपये की साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है. आवेदन में अशोक ने बताया कि 21 सितंबर को उनके गूगल-पे यूपीआई खाते से धोखाधड़ी कर राशि उड़ा ली गई. पीड़ित स्कूल के शिक्षक हैं.

अशोक के अनुसार उनके WhatsApp पर एक महिला के नंबर से एक बच्चे के सिर में गंभीर चोट लगी होने की तस्वीर भेजी गई थी. तस्वीर के साथ रुपये की मदद के लिए संदेश भेजा गया और करीब 2,000 रुपये भेजने की रिक्वेस्ट की गई. पूछताछ करने पर महिला की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया. इसके बाद अशोक ने संबंधित नंबर को ब्लॉक कर दिया और संदेश भी डिलीट कर दिया.

अशोक का कहना है कि इसके बाद उनके यूपीआई खाते से कुल 66,780 रुपये की राशि कट गई. ठगी की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर साइबर ठगी में शामिल व्यक्ति की पहचान करने तथा ठगी गई राशि की रिकवरी कराने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद सीओ से 1 करोड़ रंगदारी की मांग, WhatsApp पर दी गोली मारने की धमकी

संबंधित सामग्री

लोयाबाद के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के पास तेज आवाज के साथ बना गोफ, गैस रिसाव से दहशत

लोयाबाद के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के पास तेज आवाज के साथ बना गोफ, गैस रिसाव से दहशत

लोयाबाद थाना क्षेत्र के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के समीप शुक्रवार को अचानक गोफ बन गया.

Asian Games 2026 में भारत ने जीता दूसरा गोल्ड, 23 पदकों के साथ छठे दिन पदक तालिका में लगाई छलांग

Asian Games 2026 में भारत ने जीता दूसरा गोल्ड, 23 पदकों के साथ छठे दिन पदक तालिका में लगाई छलांग

भारत की झोली में कुल 2 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 11 कांस्य पदक आ चुके हैं

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागालैंड के 09 ज़िलों और 21 पुलिस स्टेशन इलाकों में AFSPA को बढ़ाया, नोटिफिकेशन जारी 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागालैंड के 09 ज़िलों और 21 पुलिस स्टेशन इलाकों में AFSPA को बढ़ाया, नोटिफिकेशन जारी 

MHA ने संबंधित सुरक्षा विंग के आकलन, इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद राज्य में हालात की गंभीरता को देखते हुए एक नोटिफिकेशन के ज़रिए यह घोषणा की.

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

प्रह्लाद वर्णवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका राष्ट्र को समर्पित जीवन हम सब देशवासियों के लिए अनुकरणीय है