दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन में प्रवेश व निकास बंद..

By : Jeevan Verma
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन में प्रवेश व निकास बंद..

न्यूज11 भारत
रांटी/डेस्कः
- दिल्ली के लाल किला के पास एक कार में शाम को जोरदार धमाका हो गया. फिर इसके बाद आसपास के कई वाहनों में आग लग गई. कई वाहनों के शीशे भी टूट गए. इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए. 10 लोगों की मौत के साथ लगभग 2 दर्जन लोगों की घायल होने की खबर सामने आ रही है. दिल्ली पुलिस ने लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1-4 पर प्रवेश व निकास बंद कर दी गई है. राहत की बात ये है कि बाकी के मेट्रो सामान्य रुप से संचालित हो रही है. 

विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर को हाई अलर्ट जारी कर दिया है, अग्नीशमन सेवा के अनुसार दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर भेजी गई, पुलिस के द्वारा इलाके की घेराबंदी की जा रही है. NSG, NIA और फोरेंसिक विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं.

स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई मीटर दूर खड़े गाड़ियों के खिड़की व शीशे टूट गई, आसपास के इमारतों में भी आवाज सुनाई देने लगी. 

अग्नीशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट लाल किला मेट्रो स्चेशन के गेट नंबर एक के पास खड़ी कार में हुई, विस्फोट के बाद कार से आग की लपटें व धुआं उठता दिखाई दिया. एक ने कहा कि वो गुरुद्वारे में थी इसी दौरान इतनी तेज आवाज सुनाई दी कि कुछ समझ में नहीं आया. आसपास खड़े वाहनों के परखच्चे उड़ गए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की, गृह मंत्री आईबी निदेशक के साथ लगातार संपर्क में हैं.

ये भी पढ़ेंः- पहले हेलमेट उतारा फिर खुद को जड़ने लगा थप्पड़, कमेंट में लोगों ने लिखा-स्ट्रेस का पहला स्टेज निकल चुका है

संबंधित सामग्री

शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम, विधायक रामचंद्र सिंह ने आठ योजनाओं का किया शिलान्यास

शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम, विधायक रामचंद्र सिंह ने आठ योजनाओं का किया शिलान्यास

योजनाओं के तहत विभिन्न विद्यालयों में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के साथ पुराने भवनों के जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जाएगा

बोकारो थर्मल में डीवीसी के निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन, मुख्य महाप्रबंधक ने कहा- दूर हुई यात्रियों की परेशानी

बोकारो थर्मल में डीवीसी के निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन, मुख्य महाप्रबंधक ने कहा- दूर हुई यात्रियों की परेशानी

बस पड़ाव बनने के बाद बोकारो थर्मल सहित अगल बगल के ग्रामीण क्षेत्रों से आने जाने वाले लोगों को यात्री बस पकड़ने के दौरान धूप अथवा बरसात में परेशानी नहीं होगी.

कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी: वित्त मंत्री

कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी: वित्त मंत्री

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय  में सामने आई वित्तीय अनियमितताओं के मामले में अब प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग तेज हो गई है.

बक्सर में CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, दो मेगा प्रोजेक्ट पर जल्द फैसला; जमुई सवाल पर खामोश

बक्सर में CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, दो मेगा प्रोजेक्ट पर जल्द फैसला; जमुई सवाल पर खामोश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बक्सर में वामनेश्वर मंदिर में पूजा की और सोन कैनाल का निरीक्षण किया।