न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट की देश के अमीरों की ताजा लिस्ट में हिंदुस्तान कंप्यूटर्स लिमिटेड (HCL) की रोशनी नादर ने लम्बी छलांग लगाते हुए न सिर्फ देश की तीसरी सबसे अमीर शख्सियत बन गयी हैं, बल्कि देश की पहली सबसे अमीर महिला बन गयी है। बता दें कि भारत में वर्तमान में अरबपतियों की संख्या कुल 358 है. रोशनी नारद ने इन अमीर शख्तियतों के बीच अपनी खास पहचान बनायी है.
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट (Hurun Rich List) की ताजा सूची उसका 14वां संस्करण है. नयी लिस्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी कुल 9.55 लाख करोड़ रुपये की सम्पत्ति के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं. दूसरे नम्बर पर अडानी हैं. इसके बाद रोशनी नादर हैं. चूंकि इस लिस्ट के टॉप 2 में कोई महिला व्यवसायी नहीं है, इसलिए वह देश की सबसे अमीर महिला बन गई हैं. इतना ही नहीं, वह दुनिया की 5वीं सबसे अमीर महिला भी बन गई हैं. रोशनी नादर ने कुल 2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ यह उपलब्धि हासिल की है.
रोशनी नादर हिंदुस्तान कंप्यूटर्स लिमिटेड (HCL) टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन की इस उपलब्धि में उनके पिता HCL ग्रुप के फाउंडर शिव नादर का बड़ा योगदान है. क्योंकि उन्होंने अपनी 47 फीसदी की हिस्सेदारी रोशनी नादर को ट्रांसफर कर दी थी. इसके बाद रोशनी ने संपत्ति का तेजी से इजाफा किया और अमीरों की लिस्ट में अपना एक मुकाम बना लिया.
जहां तक रोशनी की शैक्षणिक उपलब्धि की बात है तो उनकी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के वसंत वैली स्कूल में हुई थी. अमेरिका में उन्होंने कम्युनिकेशन की पढ़ाई की. अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने कई बड़े चैनलों के साथ प्रोड्यूशर के तौर पर काम किया.