न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क: शहर के सिसई रोड स्थित विधायक भूषण तिर्की के आवास के पास कल बुधवार की रात 8:30 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर शहर की ओर भागने लगा. भागने के दौरान बोलेरो ने सिसई रोड स्थित मदरसा के समीप दो और युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में लोहरदगा रोड निवासी आदित्य प्रकाश और नैतिक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों का उपचार चल रहा है.
बताया जा रहा है कि दोनों घायल भाई बाइक से पानी लेने के लिए निकले थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी.
वहीं हादसे में मृत युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बोलेरो तथा उसके चालक की तलाश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन