राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत
बोकारो थर्मल/बेरमो डेस्क: बोकारो थर्मल झारखंड चौक में डीवीसी के द्वारा निर्मित बस पड़ाव का उद्घाटन बुधवार को मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया एवं वरीय महाप्रबंधक एचआर ए कुजूर ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किए. इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक ने श्री अरजरिया ने कहे कि बोकारो थर्मल में बस पड़ाव की आवश्यकता थी.आम लोगों सहित जनप्रतिनिधियों ने झारखंड चौक में बस पड़ाव बनवाने की मांग लगातार कर रहे थे. बस पड़ाव बनने के बाद बोकारो थर्मल सहित अगल बगल के ग्रामीण क्षेत्रों से आने जाने वाले लोगों को यात्री बस पकड़ने के दौरान धूप अथवा बरसात में परेशानी नहीं होगी. इस अवसर पर वरीय महाप्रबंधक एचआर ए कुजूर,प्रबंधक सीएसआर मनीष चौधरी, अधीक्षण अभियंता सरफराज शेख सहित प्रशांत कुमार,अंकित राज, उमैर रसीद के अलावे अन्य अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी की जमानत याचिका ख़ारिज