लापता

महाराष्ट्र से झारखंड आने के दौरान 40 वर्षीय व्यक्ति लापता, अपहरण की आशंका जताकर शिकायत दर्ज

बाद परिजनों ने गांव और रत्नागिरी में राजा के परिचितों से जानकारी ली, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
महाराष्ट्र से झारखंड आने के दौरान 40 वर्षीय व्यक्ति लापता, अपहरण की आशंका जताकर शिकायत दर्ज

न्यूज11  भारत

पलामू/डेस्क: झारखंड के हुसैनाबाद स्थित बैराव (नावाडीह) अपने पैतृक गांव जाने के लिए कल्याण रेलवे स्टेशन (महाराष्ट्र) से निकला 40 वर्षीय राजा विश्वनाथ पाल लापता हो गया. उसके भाई दिनेश विश्वनाथ पाल ने महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन, कल्याण (पश्चिम) में शिकायत दर्ज कराते हुए अज्ञात व्यक्ति पर अपहरण कर बंधक बनाए जाने की आशंका जताई है. शिकायत के अनुसार, राजा पाल 3 सितंबर की शाम अपने भाई दिनेश के डोंबिवली स्थित घर पहुंचा था. अगले दिन सुबह दिनेश उसे ऑटो से कल्याण रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़कर आया. इसके बाद 4 सितंबर की शाम राजा ने रियाज के मोबाइल नंबर से फोन कर बताया कि वह कुछ दिनों तक कल्याण में रियाज के साथ काम करेगा. 9 सितंबर की शाम राजा ने उसी नंबर से अपने भाई को फोन कर बताया कि वह रात की ट्रेन से झारखंड स्थित अपने गांव जाएगा. रात करीब 9:30 बजे दिनेश ने रियाज से फोन पर जानकारी ली तो उसने बताया कि राजा रात करीब 8 बजे गांव जाने की बात कहकर निकल चुका है. इसके बाद परिजनों ने गांव और रत्नागिरी में राजा के परिचितों से जानकारी ली, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. शिकायतकर्ता के अनुसार, राजा अब तक अपने गांव नहीं पहुंचा है और उसका मोबाइल संपर्क भी नहीं हो पा रहा है. शिकायत में राजा की उम्र 40 वर्ष, कद करीब पांच फीट, सांवला रंग, दुबला-पतला शरीर और काले घुंघराले बाल बताए गए हैं. वह भूरे-काले रंग की फुल शर्ट और नीली फुल पैंट पहने था. उसके दाहिने हाथ पर ‘RAJA PAL’ नाम का टैटू है और उसके पास काले रंग का बैग था. शिकायतकर्ता ने पुलिस से उसके भाई की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. वही इस रंग रूप के कही भी कोई व्यक्ति दिखे तो कही भी नजदीकी पुलिस स्टेशन को सुचना दे.

यह भी पढ़ें: तीन घंटे में पंचायत भवन में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, दरवाजा तोड़कर LCD टीवी व कंप्यूटर UPS उड़ाए थे

संबंधित सामग्री

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन  प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रशासनिक एवं तकनीकी शब्द-ज्ञान, हिंदी लेखन तथा अनुवाद कौशल को परखने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछे गए

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस टर्मिनल में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर रांची नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है.

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस को गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में चलाए गए विशेष अभियान में मिली बड़ी सफलता

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

'मुर्तिया' गांव का नामकरण 200 साल पहले मूर्तियां मिलने से हुआ, 7वीं-8वीं सदी के अवशेष मिले

रांची में 5वीं AIOS मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ, देशभर से 1000 से ज्यादा वरिष्ठ और युवा नेत्र विशेषज्ञ हुए शामिल

रांची में 5वीं AIOS मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ, देशभर से 1000 से ज्यादा वरिष्ठ और युवा नेत्र विशेषज्ञ हुए शामिल

आयोजन अध्यक्ष डॉ. बी.पी. कश्यप और आयोजन सचिव डॉ. भारती कश्यप के नेतृत्व में हो रहा सम्मेलन