खादगढ़ा बस स्टैंड

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस टर्मिनल में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर रांची नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है.

By : Ark Sahuliyar
खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
खादगढ़ा बस टर्मिनल में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर रांची नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है. अपर नगर आयुक्त ने बस मालिकों को 7 दिनों के अंदर इन बसों को हटाने का निर्देश जारी किया है. निर्धारित समय में यदि बसें हटाई नहीं जाती हैं, तो निगम नीलामी की प्रक्रिया शुरू करेगा. नीलामी प्रक्रिया की शुरुआत एमवीआई/सक्षम प्राधिकारी के द्वारा बसों का मूल्यांकन और दर निर्धारण के बाद की जाएगी. समय सीमा के बाद अगले 7 दिनों में नीलामी की कार्रवाई शुरू करने की तैयारी की जा रही है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा के बाद बस मालिकों की किसी भी आपत्ति या दावे पर विचार नहीं किया जाएगा. इस निर्देश को रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने जारी किया है.

यह भी पढ़ें- रांची में 5वीं AIOS मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ, देशभर से 1000 से ज्यादा वरिष्ठ और युवा नेत्र विशेषज्ञ हुए शामिल

संबंधित सामग्री

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

घोषणाओं के बजाय मरीजों को चाहिए जमीन पर सुविधा, राज्य के बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हो रहीं घोर कठिनाइयां - बरनवाल

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन  प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रशासनिक एवं तकनीकी शब्द-ज्ञान, हिंदी लेखन तथा अनुवाद कौशल को परखने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछे गए

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस को गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में चलाए गए विशेष अभियान में मिली बड़ी सफलता

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

'मुर्तिया' गांव का नामकरण 200 साल पहले मूर्तियां मिलने से हुआ, 7वीं-8वीं सदी के अवशेष मिले

रांची में 5वीं AIOS मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ, देशभर से 1000 से ज्यादा वरिष्ठ और युवा नेत्र विशेषज्ञ हुए शामिल

रांची में 5वीं AIOS मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ, देशभर से 1000 से ज्यादा वरिष्ठ और युवा नेत्र विशेषज्ञ हुए शामिल

आयोजन अध्यक्ष डॉ. बी.पी. कश्यप और आयोजन सचिव डॉ. भारती कश्यप के नेतृत्व में हो रहा सम्मेलन