पुलिस की सफलता

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस को गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में चलाए गए विशेष अभियान में मिली बड़ी सफलता

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

चंचल गिरी/न्यूज 11 भारत 

जामताड़ा-डेस्क: जामताड़ा पुलिस ने गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब एक माह तक चलाए गए अभियान के दौरान कुल 37 मोबाइल फोन बरामद किए गए. सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनमें से 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए गए.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 25 सितंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सभी थाना प्रभारियों को थानों में दर्ज गुम मोबाइल से संबंधित सन्हा और CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी सहायता से गुम मोबाइलों की तलाश शुरू की.

अभियान के दौरान जामताड़ा के अलावा अन्य जिलों और राज्यों से भी गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए. बरामद मोबाइलों पर दावा करने वाले लोगों का आवश्यक सत्यापन कराया गया. सही धारकों की पहचान सुनिश्चित होने के बाद 17 मोबाइल उन्हें सुपुर्द किए गए.जहां जामताड़ा थाना से 2, नारायणपुर से 2, करमाटांड़ से 2, मिहिजाम से 4, नाला से 3, बिंदापाथर से 1, फतेहपुर से 1 और बागडेहरी थाना क्षेत्र से 2 मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए.

पुलिस के अनुसार, शेष बरामद मोबाइल फोन के संबंध में भी सत्यापन और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया जारी है. पुलिस ने कहा कि ऐसे अभियानों का उद्देश्य लोगों की गुम हुई संपत्ति वापस दिलाने के साथ-साथ आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करना है. भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रखने की बात कही गई है.

यह भी पढ़ें: चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

संबंधित सामग्री

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन  प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रशासनिक एवं तकनीकी शब्द-ज्ञान, हिंदी लेखन तथा अनुवाद कौशल को परखने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछे गए

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस टर्मिनल में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर रांची नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है.

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

'मुर्तिया' गांव का नामकरण 200 साल पहले मूर्तियां मिलने से हुआ, 7वीं-8वीं सदी के अवशेष मिले

रांची में 5वीं AIOS मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ, देशभर से 1000 से ज्यादा वरिष्ठ और युवा नेत्र विशेषज्ञ हुए शामिल

रांची में 5वीं AIOS मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ, देशभर से 1000 से ज्यादा वरिष्ठ और युवा नेत्र विशेषज्ञ हुए शामिल

आयोजन अध्यक्ष डॉ. बी.पी. कश्यप और आयोजन सचिव डॉ. भारती कश्यप के नेतृत्व में हो रहा सम्मेलन

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है