राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति डीवीसी की ओर से हिंदी पखवाड़ा के तहत सम्मेलन कक्ष में प्रशासनिक एवं तकनीकी शब्द लेखन तथा अनुवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रशासनिक एवं तकनीकी शब्द-ज्ञान, हिंदी लेखन तथा अनुवाद कौशल को परखने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछे गए. प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी भाषायी दक्षता एवं हिंदी के व्यावहारिक प्रयोग का परिचय दिया.
प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशासनिक एवं तकनीकी कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया.प्रतियोगिता में वरिष्ठ प्रबंधक संदीप भगत, इमोन मल्लिक; प्रबंधक चंचला कुमारी; सहायक प्रबंधक मोहन लाल, आशुतोष अग्रवाल; कार्यपालक सिद्धार्थ पांडा; कार्यकारी प्रशिक्षु मो. उमैर राशिद सहित राजभाषा प्रभारी अंकित राज, सहायक नियंत्रक (यांत्रिकी) दीनानाथ शर्मा आदि डीवीसी कर्मी व अधिकारी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे