दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, छह वाहन आपस में टकराए, 11 घायल

By : Vaibhaw Vikram
दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, छह वाहन आपस में टकराए, 11 घायल

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज11 भारत
बरही/डेस्क:
चौपारण राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दनुआ घाटी में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया. एक के बाद एक कुल 8 वाहन आपस में टकरा गए, जिससे 12 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद घाटी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही, JMM पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र राणा और  चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. 

सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक अस्पताल चौपारण पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घायलों में नागेश्वर पासवान, लछमनिया देवी, दिलीप साव, शशि प्रकाश सिंह, किसुन यादव, तपन कुमार विश्वास, विक्की कुमार यादव, हीरा यादव, धनेश्वर पासवान, कौशल्या देवी एवं रेशमी देवी शामिल हैं. 

सभी लोग अलग-अलग वाहनों से बिहार की ओर जा रहे थे, तभी दनुआ घाटी में यह दुर्घटना हुई. घटना की जानकारी मिलते ही झामुमो नेता बिरेन्द्र राणा भी सामुदायिक अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश देते हुए घायलों के इलाज में सहयोग किया. वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: चाईबासा के झींकपानी  में किया गया झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तहत शिविर का आयोजन, ये रहे मुख्य बिंदु

संबंधित सामग्री

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने सभी खोड़हा दलों को प्रोत्साहित करते हुए नगाड़ों का वितरण किया

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूहों और आजीविका मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका - विधायक

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

होल्डिंग टैक्स पंजीकरण, भवन नक्शा और संचालन अनुज्ञप्ति नहीं होने पर कार्रवाई