हादसा

गांडेय में शादी समारोह में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, धनबाद के टुंडी की चरककला गांव निवासी थी महिला

कुशमाहा मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होने से घायल होने के बाद इलाज के क्रम में मौत

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गांडेय में शादी समारोह में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, धनबाद के टुंडी की चरककला गांव निवासी थी महिला

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय. गांडेय-जामताड़ा मुख्य मार्ग स्थित कुशमाहा मोड़ के समीप सोमवार देर शाम सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के चरककला गांव निवासी 42 वर्षीय देवंती देवी के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार देवंती देवी अपने परिजनों के साथ बाइक से मधुपुर के नोनियाद गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं. इसी दौरान कुशमाहा मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं.

परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  गांडेय पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. परिजन निजी वाहन से उन्हें धनबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: हैदरनगर थाना क्षेत्र के सिमरसोत गांव में पिकअप-टेम्पू की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

संबंधित सामग्री

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी - वित्त मंत्री

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी - वित्त मंत्री

छात्र नेताओं ने कहा- सरकारी राशि जनता की है और विश्वविद्यालय में वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा

खिजरसराय पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार की मदद; बोले- दोषियों को मिले सख्त सजा

खिजरसराय पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार की मदद; बोले- दोषियों को मिले सख्त सजा

खिजरसराय के कुड़वां और पथरा गांव में हुई अलग-अलग घटनाओं को लेकर जमुई सांसद अरुण भारती बुधवार को पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। 

घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

मृतक पंकज उरांव बीते 19 सितंबर से लापता था, पुलिस के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले उसकी बाइक बरामद की गई थी