अपराध

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद शादी, फिर प्रताड़ना, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपों की भी जांच कर रही है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
नाबालिग से दुष्कर्म के बाद शादी, फिर प्रताड़ना, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, फिर शादी और उसके बाद प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी शाहिन शेख के खिलाफ मुफस्सिल थाना कांड संख्या 63/26 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस के अनुसार, शाहिन शेख ने पहले एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उससे शादी कर ली. आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद शाहिन अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर पीड़िता को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा. प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने मुफस्सिल थाने में अपने पति शाहिन शेख और उसकी पहली पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की और आरोपी शाहिन शेख को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपों की भी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा के जामटोली के जख्मी पहाड़ों पर लगा हरियाली का मरहम, खनन प्रभावित क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान

संबंधित सामग्री

कर्मडाल पूजा कर लौटी युवती ने देर रात दुपट्टा के सहारे लगाई फांसी, हुई मौत

कर्मडाल पूजा कर लौटी युवती ने देर रात दुपट्टा के सहारे लगाई फांसी, हुई मौत

पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लंबे समय से चल रही कवायद पर विराम लगा है

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी - वित्त मंत्री

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय कुलपति पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होगी - वित्त मंत्री

छात्र नेताओं ने कहा- सरकारी राशि जनता की है और विश्वविद्यालय में वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा

खिजरसराय पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार की मदद; बोले- दोषियों को मिले सख्त सजा

खिजरसराय पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार की मदद; बोले- दोषियों को मिले सख्त सजा

खिजरसराय के कुड़वां और पथरा गांव में हुई अलग-अलग घटनाओं को लेकर जमुई सांसद अरुण भारती बुधवार को पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे।