चोरी

बहरागोड़ा: घर का ताला तोड़ लाखों के गहने व 95 हजार नकद उड़ा ले गए चोर

पीड़ित सड़क दुर्घटना में घायल अपनी मां का इलाज के सिलसिले में पत्नी संग जमशेदपुर में थे. 

By : Dipali Kumari
बहरागोड़ा: घर का ताला तोड़ लाखों के गहने व 95 हजार नकद उड़ा ले गए चोर

न्यूज़11 भारत 
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के रॉजलाबांध में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने के जेवरात और 95 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने घर के मालिक शुभेंदु कुईला को दी. शुभेंदु कुईला सड़क दुर्घटना में घायल अपनी मां का इलाज के सिलसिले में पत्नी संग जमशेदपुर में थे. 

पीड़ित के अनुसार, चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर नकद राशि के अलावा सोने की चूड़ी, पांच अंगूठियां, चार जोड़ी कान की बाली और एक सोने के चेन उड़ा लिया. उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच में जुट गई है.
इधर इलाके में पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा न होने से भी ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. 

इसे भी पढ़ें: रांची पहुंची मंत्री दीपिका पांडेय की बड़ी बेटी

संबंधित सामग्री

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

प्रह्लाद वर्णवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका राष्ट्र को समर्पित जीवन हम सब देशवासियों के लिए अनुकरणीय है

ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

37वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक हासिल कर कोयलांचल क्षेत्र सहित राज्य का नाम रोशन किया

रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत, सेना के जवान पर वाहन से टक्कर मारने का आरोप 

रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत, सेना के जवान पर वाहन से टक्कर मारने का आरोप 

रांची एयरपोर्ट के पास सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गयी. हुंडरू बस्ती निवासी लक्ष्मण गोप वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए थे.

Cyclone Arnab से पूरे झारखंड में पेड़-पोल गिरने से विद्युत सप्लाई पर व्यापक असर, सबसे ज्यादा रांची-बोकारो जिले प्रभावित

Cyclone Arnab से पूरे झारखंड में पेड़-पोल गिरने से विद्युत सप्लाई पर व्यापक असर, सबसे ज्यादा रांची-बोकारो जिले प्रभावित

झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक की और स्थिति की जानकारी दी

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल बरनवाल ने उठाए गंभीर सवाल

घोषणाओं के बजाय मरीजों को चाहिए जमीन पर सुविधा, राज्य के बड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हो रहीं घोर कठिनाइयां - बरनवाल