गांडेय में डाक-बंगला परिसर की जमीन पर निर्माण कार्य रोका गया

By : News11 Bharat
गांडेय में डाक-बंगला परिसर की जमीन पर निर्माण कार्य रोका गया

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय बाजार स्थित डाक-बंगला परिसर में चल रहे निर्माणाधीन कार्य को गुरुवार को गांडेय अंचलाधिकारी मोहम्मद हुसैन ने रोक लगा दी. जानकारी के अनुसार सीओ को सूचना मिली थी कि डाक-बंगला परिसर की खाली भूमि पर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है. सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंचे और निर्माण कार्य बंद करवाया.

मौके पर पहुंचे सीओ को निर्माण में लगे लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. बाद में लिखित आदेश दिखाने और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कार्य बंद कराया गया.

जारी आदेश में सीओ ने उल्लेख किया है कि मौजा मोहनडीह, खाता संख्या 37 तथा प्लॉट संख्या 418 पर पहले से ही सरकारी भवन मौजूद है और यह भूमि सरकारी उपयोग में है. ऐसे में बिना सक्षम न्यायालय के आदेश के कोई भी व्यक्ति इस भूमि पर निर्माण नहीं कर सकता. उन्होंने आदेश की प्रति परिसर की दीवार पर भी चिपकाई.

वहीं निर्माण कार्य कर रहे लोगों ने दावा किया कि यह भूमि उनकी खतियानी जमीन है और रांची हाईकोर्ट से निर्माण की अनुमति मिली है. इस पर सीओ ने बताया कि मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है और अंतिम आदेश आने से पहले किसी प्रकार का निर्माण नहीं किया जा सकता.

फिलहाल विवादित जमीन पर निर्माण कार्य पूरी तरह रोक दिया गया है.

यह भी पढ़ें: काशी के नमो घाट में सिमडेगा की संस्कृति ने दिखाई देश की सांस्कृतिक विरासत की झलक

संबंधित सामग्री

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर शहर की ओर भागने लगा. इस दौरान उसने दो और युवकों को टक्कर मार दी.

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

बदलते सिमडेगा की कहानी को देश के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' के मंच तक पहुंचाया है सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा ने.

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज रांची, गुमला और खूंटी में कुछ जगहों पर तेज बारिश के आसार हैं. 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

हादसे के बाद ट्रक चालक समेत तीन लोग ट्रक में ही फंस गए. 

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा का निधन हो गया.