CHC गम्हरिया

CHC गम्हरिया में डीडीसी रीना हांसदा का औचक निरीक्षण, एक सप्ताह में डायलिसिस सेंटर शुरू कराने का निर्देश

स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच, मरीजों से लिया फीडबैक; अस्पताल की व्यवस्थाओं में लापरवाही पर सख्त चेतावनी

By : Ark Sahuliyar
CHC गम्हरिया में डीडीसी रीना हांसदा का औचक निरीक्षण, एक सप्ताह में डायलिसिस सेंटर शुरू कराने का निर्देश

मधु सुदन/न्यूज़11 भारत 
सरायकेला/डेस्क:
सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों की सुविधाओं और आधारभूत संरचना का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान महिला एवं पुरुष वार्ड, स्टोर रूम, ऑपरेशन थिएटर, लैब सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया गया. वहीं निर्माणाधीन डायलिसिस सेंटर के कार्य की भी समीक्षा की गई.

महिला वार्ड में निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने भर्ती गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने मरीजों को निर्धारित चार्ट के अनुसार समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के साथ अस्पताल में स्वच्छता, दवाओं और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

डायलिसिस सेंटर के निर्माण कार्य की समीक्षा में करीब 80 प्रतिशत काम पूरा पाया गया. डीडीसी ने शेष कार्य को एक सप्ताह के भीतर पूरा कराने और जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर सेंटर को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया. इससे गम्हरिया और आसपास के मरीजों को स्थानीय स्तर पर डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी.

उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने का निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की भवन मरम्मत और जीर्णोद्धार से जुड़े प्रस्तावित कार्यों का भी स्थल निरीक्षण किया गया. डीडीसी ने चिह्नित कमियों के आधार पर आवश्यक प्राक्कलन तैयार कर प्राथमिकता के साथ मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य कराने की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

उप विकास आयुक्त ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी और मरीजों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया. निरीक्षण के दौरान प्रभारी DRCHO डॉ. सुजीत मुर्मू और गम्हरिया के MOIC सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

संबंधित सामग्री

लोयाबाद के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के पास तेज आवाज के साथ बना गोफ, गैस रिसाव से दहशत

लोयाबाद के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के पास तेज आवाज के साथ बना गोफ, गैस रिसाव से दहशत

लोयाबाद थाना क्षेत्र के ऐकड़ा फुटबॉल ग्राउंड के समीप शुक्रवार को अचानक गोफ बन गया.

Asian Games 2026 में भारत ने जीता दूसरा गोल्ड, 23 पदकों के साथ छठे दिन पदक तालिका में लगाई छलांग

Asian Games 2026 में भारत ने जीता दूसरा गोल्ड, 23 पदकों के साथ छठे दिन पदक तालिका में लगाई छलांग

भारत की झोली में कुल 2 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक और 11 कांस्य पदक आ चुके हैं

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागालैंड के 09 ज़िलों और 21 पुलिस स्टेशन इलाकों में AFSPA को बढ़ाया, नोटिफिकेशन जारी 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागालैंड के 09 ज़िलों और 21 पुलिस स्टेशन इलाकों में AFSPA को बढ़ाया, नोटिफिकेशन जारी 

MHA ने संबंधित सुरक्षा विंग के आकलन, इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद राज्य में हालात की गंभीरता को देखते हुए एक नोटिफिकेशन के ज़रिए यह घोषणा की.

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

भाजपा कार्यालय बोकारो थर्मल में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती

प्रह्लाद वर्णवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका राष्ट्र को समर्पित जीवन हम सब देशवासियों के लिए अनुकरणीय है