देवघर: उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की सयुंक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन

जिले में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना और अफवाहों पर रोक लगाने में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण - उपायुक्त

By : News11 Bharat
देवघर: उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की सयुंक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन

शुभेंदु गुप्ता न्यूज 11 भारत

देवघर/डेस्क:  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ की सयुंक्त अध्यक्षता में शनिवार को मधुपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान लालगढ के दोनों समुदायों के लोगों ने अपनी बातों को उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा.

इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. प्रशासन गलत काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही हैं. फिर भी, अगर किसी को कोई परेशानी है तो वो सीधा संपर्क उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से कर सकता है. आगे उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों से दूर रहे व शांति बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें. इसके अतिरिक्त आज दोनों समुदायों के लोगों ने बहुत ही सरल तरीके से अपनी बातों को रखा. प्रशासन के साथ-साथ सिविल सोसायटी और आप सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है, ताकि मधुपुर में अमन चैन बरकरार रहे. आगे उपायुक्त ने कहा कि देश का नागरिक होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी व जवाबदेही बनती है कि नियमों का पालन करें. साथ ही उन्होंने युवा वर्ग से विशेष रूप से सोशल मीडिया का सही और सकारात्मक तरीके से इस्तेमाल करते हुए अपने भविष्य पर ध्यान देने की बात कही. आगे उन्होंने शांति समिति के सदस्यों और दोनों समुदायों के स्थानीय लोगों को आपस मे मिलजुल कर बैठक करने की बात कही, ताकि अफवाहों को रोका जा सके और शांति बहाल की जा सके.

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक सौरभ ने कहा कि लालगढ में रहने वाले सभी लोग एक परिवार की तरह है. इसे समझने की आवश्यकता है, ताकि सोहाद्र बना रहे. साथ ही जो दोषी है या माहौल खराब करने का प्रयास किया तो कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी. साथ ही सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक या झूठी खबर पोस्ट या शेयर करने वालों को चिन्हित करते हुए उनपर भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही हैं. माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार डीजे का उपयोग पर पूर्णतः रोक है और आप सभी से भी आग्रह है पर्व त्यौहार के दौरान डीजे का उपयोग न करे, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के साथ एफआईआर की जाएगी.

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मधुपुर, अंचलाधिकारी मधुपुर एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चांया गांव में हुई मॉब लिचिंग की घटना में आरोपियों को जेल भेजने के बाद संध्या 4 बजे हुआ अंतिम संस्कार

संबंधित सामग्री

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने सभी खोड़हा दलों को प्रोत्साहित करते हुए नगाड़ों का वितरण किया

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूहों और आजीविका मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका - विधायक

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

नगर पंचायत प्रशासन ने शिव शंकर लॉज व रेस्टोरेंट को किया सील, अनैतिक कार्य संचालित होने की भी मिली थी शिकायत!

होल्डिंग टैक्स पंजीकरण, भवन नक्शा और संचालन अनुज्ञप्ति नहीं होने पर कार्रवाई

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व को आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक बताया

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया