धनबाद: रोटी बैंक यूथ क्लब ने छठ व्रतियों के बीच बांटे साड़ी और फल

By : News11 Bharat
धनबाद: रोटी बैंक यूथ क्लब ने छठ व्रतियों के बीच बांटे साड़ी और फल

प्रियेश कुमार/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  धनबाद. लोकास्थ के महापर्व छठ के अवसर पर रोटी बैंक यूथ क्लब, धनबाद  की ओर से  भूली खरीकाबाद बस्ती में व्रतियों के बीच साड़ी एवं फलों का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भक्ति और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम में विवेक बरनवाल का विशेष योगदान रहा. उनके सहयोग से इस सामाजिक पहल को बड़े स्तर पर आयोजित किया गया. कार्यक्रम में रोटी बैंक यूथ क्लब के सक्रिय सदस्य नीलकमल खवास ,अनिमेश सिंह, धीरज, राहुल सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया.

इसके साथ ही आयुष फाउंडेशन के अध्यक्ष गणेश शर्मा, तथा सहदेवा फाउंडेशन के सदस्य आशीष चौहान और उपेंद्र चौहान की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बना दिया.

रोटी बैंक यूथ क्लब ने घोषणा की है कि इस वर्ष पहले अर्घ्य के दिन विभिन्न घाटों पर 1100 नारियल व्रतियों के बीच वितरित किए जाएंगे, ताकि सभी श्रद्धालु माता छठी मइया की पूजा में पूर्ण भाव से सहभागी हो सकें.

संस्था के अध्यक्ष रवि शेखर ने कहा कि  हर वर्ष छठ पर्व पर साड़ी, फल और पूजा सामग्री  वितरित की जाती है.  यह परंपरा आने वाले वर्षों में और भी विस्तार के साथ जारी रहेगी

यह भी पढ़ें: घाघरा में कुत्तों का आतंक, वृद्ध महिला पर कुत्ते ने हमला कर हाथ की उंगली काटी, गंभीर रूप से घायल

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.