National Level Kabaddi

ग्रामीण कबड्डी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए सुविधाएँ जरूरी: कर्नल संजय सिंह

पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद प्रखंड के लोटनिया पंचायत के मलवारिया गाँव में कबड्डी खिलाड़ियों से मिले कर्नल (डॉ.) संजय कुमार सिंह ने लड़के और लड़कियों का उत्साह बढ़ाया.

By : Amisha Pathak
ग्रामीण कबड्डी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए सुविधाएँ जरूरी: कर्नल संजय सिंह

न्यूज़11 भारत

पलामू/ डेस्क: पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद प्रखंड के लोटनिया पंचायत के मलवारिया गाँव में कबड्डी खिलाड़ियों से मिले कर्नल (डॉ.) संजय कुमार सिंह ने लड़के और लड़कियों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए ग्रामीण युवाओं को शिक्षा के साथ करियर और खेल में सही मार्गदर्शन देना जरूरी है. कर्नल सिंह ने कहा कि झारखंड की कबड्डी टीमों में हुसैनाबाद के खिलाड़ियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही है. लेकिन उचित कबड्डी मैदान, ड्रेस और किट के अभाव में मलवारिया के खिलाड़ी हाई स्कूल के प्रांगण में अभ्यास करने को मजबूर हैं. उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी जय कुमार को ग्रामीण क्षेत्र में खेल बढ़ाने के प्रयासों में हरसंभव सहायता का भरोसा दिया.
उन्होंने पलामू के उपायुक्त, जिला खेल पदाधिकारी और राज्य के खेल प्राधिकरण से हुसैनाबाद में उपयुक्त मैदान, कबड्डी मैट, ड्रेस, किट, प्रशिक्षित कोच और नियमित प्रशिक्षण शिविर उपलब्ध कराने का आग्रह किया. साथ ही बालक-बालिकाओं के लिए पारदर्शी चयन और प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु यात्रा सहायता की माँग की. कर्नल सिंह ने कहा, यह एक शुरुआत है. खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए हमें पूरे सफर में उनके साथ खड़ा रहना होगा.

यह भी पढ़ें: धनबाद सीओ से 1 करोड़ रंगदारी की मांग, WhatsApp पर दी गोली मारने की धमकी

संबंधित सामग्री

छेड़खानी मामले में सख्त हुआ पुलिस मुख्यालय, इन स्थानों पर बढ़ेगी निगरानी

छेड़खानी मामले में सख्त हुआ पुलिस मुख्यालय, इन स्थानों पर बढ़ेगी निगरानी

बिहार में इन दिनों एक के बाद एक छेड़खानी के मामले को लेकर साइबर सोशल मीडिया सेल पूरी तरह अलर्ट पर है। 

रांची: स्वर्णरेखा नदी उफान पर, पुल के ऊपर से बह रहा पानी; आवागमन ठप 

रांची: स्वर्णरेखा नदी उफान पर, पुल के ऊपर से बह रहा पानी; आवागमन ठप 

रांची के नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी भी उफान पर है. नदी का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है.

Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड

Asian Games 2026: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड

एशियन गेम्स के आठवें दिन भारत के खाते में एक और गोल्ड मेडल जुड़ गया है. भारत को एक बार फिर से बड़ी खुशखबरी हाथ लगी है.

ब्राउन शुगर के वर्चस्व को लेकर आदित्यपुर में फायरिंग, युवक घायल; एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

ब्राउन शुगर के वर्चस्व को लेकर आदित्यपुर में फायरिंग, युवक घायल; एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए.

पलामू: उत्तर कोयल मुख्य नहर से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शव के पहचान कराने मे जुटी

पलामू: उत्तर कोयल मुख्य नहर से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शव के पहचान कराने मे जुटी

हैदरनगर थाना क्षेत्र के कोसीआरा के समीप शनिवार को उत्तर कोयल मुख्य नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया.