पतरातू में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, कोयला व्यवसायी और सेल संचालक के घर को बनाया निशाना

By : Mansi Kumari
पतरातू में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, कोयला व्यवसायी और सेल संचालक के घर को बनाया निशाना

न्यूज़11 भारत
रामगढ/डेस्क:
पतरातू क्षेत्र में बुधवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी. रेलवे साइडिंग संचालक व कोयला व्यवसायी गजानंद प्रसाद उर्फ गज्जू साव और सयाल लोकल सेल के अध्यक्ष नीतीश कुमार के घर के बाहर अपराधियों ने करीब 8 से 9 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों के अनुसार, अपराधी सियाल सोनदा बस्ती की ओर से आए थे. उन्होंने दोनों के आवास के पास पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग की. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में दुबक गए.

सूचना मिलते ही पतरातु पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए. एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, पतरातु थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सहित सशस्त्र बल मौके पर कैंप कर रहे हैं. पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अपराधियों ने सोनंदा बस्ती के मुख्य चौक और एक दुकान के पास भी फायरिंग की. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लगातार गोलियां चलने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल फायरिंग के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका हैं.

यह भी पढ़े: बंगाल में बम चलता है, कानून नहीं! लोकसभा में बहस के दौरान वित्त मंत्री का ममता सरकार पर तीखा प्रहार
 
संबंधित सामग्री

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

रांची: बारिश के बीच बड़ा हादसा, खुले नाले में गिरी ओमनी कार; चालक गंभीर 

हिंदपीढ़ी और कडरू जाने वाली सड़क पर एक ओमनी कार खुले नाले में गिर गयी.

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर 12.7 किलो गांजा बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार

जांच में गांजा की पुष्टि होने के बाद कुल 12.700 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई गई है.

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

देवघर को बड़ी सौगात: CM हिमंता बिस्वा सरमा ने किया BBMT हॉस्पिटल का उद्घाटन, बोले- मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा देवघर 

यह अस्पताल 750 बेड के साथ शुरू हुआ है. धीरे-धीरे यहां और भी अधिक सुविधाएँ बढ़ाई जाएगी.

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

सिमडेगा: हाथी ने पटककर किया घायल, तीन घंटे जंगल में तड़पता रहा ग्रामीण

हमले में हरिहर के कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं.

B.Pharma और नर्सिंग छात्रों का JDU कार्यालय के बाहर हंगामा, जानिए नाराजगी की वजह

B.Pharma और नर्सिंग छात्रों का JDU कार्यालय के बाहर हंगामा, जानिए नाराजगी की वजह

बी.फार्मा और नर्सिंग छात्रों ने बुधवार को JDU प्रदेश कार्यालय का घेराव किया।