संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत
गावां/डेस्क: गावां वन विभाग की टीम ने अवैध माइका उत्खनन के खिलाफ गुरुवार को छापेमारी अभियान चलाया. यह अभियान वरीय अधिकारियों के निर्देश पर वन क्षेत्र के नीमाडीह और हरलाघाटी में चलाया गया. जहां इन दोनों स्थानों पर संचालित खदान से 1 टन माइका, 2 पीस धामा, 1 पीस तराजू, 2 पीस हथौड़ी और कुदाल सहित कई खनन उपकरण को जब्त किया है. वनपाल राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि अवैध उत्खनन की लगातार मिल रहे सूचना के बाद आज यह कार्रवाई की गई है. कहा कि खदान संचालक को चिन्हित कर मामला दर्ज किया जायेगा. अभियान में वनरक्षी जिलाजित कुमार, हीरालाल, सुरेश महतो, सुधीर बेसरा आदि शामिल थे.
यह भी पढ़ें: 500 रुपए की गड्डी की जगह 500 रुपये का नकली कागज की गड्डी थमा ठगी करने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार