खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शशि प्रकाश को हाईकोर्ट से मिली जमानत

By : News11 Bharat
खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शशि प्रकाश को हाईकोर्ट से मिली जमानत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में चार्जशीटेड आरोपी और खूंटी विशेष प्रमंडल के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शशि प्रकाश को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली. कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी हैं. फैसला इस आधार पर लिया गया कि शशि प्रकाश पिछले 3 साल से जेल में है और मामले के कई अन्य आरोपियों को भी जमानत मिल चुकी हैं.

मामले में ईडी की ओर से अधिवक्ता अमित कुमार दास और सौरभ कुमार ने अदालत में पक्ष रखा. ईडी ने आईएएस पूजा सिंघल समेत 7 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी.तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शशि प्रकाश के अलावा पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा, सीए सुमन सिंह, खूंटी जिला परिषद के तत्कालीन कनीय अभियंता राम विनोद सिन्हा, तत्कालीन सहायक अभियंता राजेंद्र जैन, तत्कालीन कार्यपालक अभियंता जय किशोर चौधरी, के खिलाफ ईडी ने 200 पन्नो का आरोप पत्र दाखिल किया था. आरोप पत्र में बताया गया कि चतरा, खूंटी और पलामू में डीसी रहते हुए पूजा सिंघल के खाते में सैलरी से 1.43 करोड़ रुपये अधिक थे. ईडी ने तीनों जिलों में डीसी रहने के दौरान के अलग-अलग बैंक खातों और  दूसरे निवेश की जानकारी जुटाई थी. खूंटी में मनरेगा का घोटाला फरवरी 2009 से जुलाई 2010 के बीच हुआ. उस समय पूजा सिंघल वहां की डीसी थी.

यह भी पढ़े: तेतुलिया में 103 एकड़ जमीन घोटाला मामले में हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी केस डायरी
 
संबंधित सामग्री

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी लालू कुमार यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने की याचिका खारिज

सीआईडी ने बनाया है आरोपी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की लगाई थी गुहार

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

बसिया के सरना मैदान में गूंजी मांदर की थाप: 315 खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य से बांधा समां

स्थानीय विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने सभी खोड़हा दलों को प्रोत्साहित करते हुए नगाड़ों का वितरण किया

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

मौदा आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा आयोजित, विधायक समीर मोहंती ने महिलाओं का बढ़ाया उत्साह

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूहों और आजीविका मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका - विधायक