भरनो प्रखंड के आताकोरा ठूठाटोली गांव में मिसाई के लिए रखें 4 गांज धान जलकर राख

किसान ने अंचल प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

By : News11 Bharat
भरनो प्रखंड के आताकोरा ठूठाटोली गांव में मिसाई के लिए रखें 4 गांज धान जलकर राख

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखण्ड के आताकोरा पंचायत अंतर्गत आताकोरा ठूठाटोली गांव में गुरुवार की शाम को मिसाई के लिए खलिहान में रखे धान के गांज सहित पुवाल के गांज में आग लग गयी.जिससे किसान बुद्धेश्वर उरांव का 4 धान का गांज और पुवाल में आग लग गई,खलिहान में मिसाई के लिए रखें धान और पुवाल में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गयी,फलस्वरूप किसानों का धान और पुवाल जलकर राख हो गया.आग लगने के बाद आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से सिंचाई मशीन से पानी चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग में काबू पाया गया.हालांकि आग लगने के कारणों का पता नही चला,लोगो ने आशंका जतायी है कि किसी अज्ञात व्यक्ति या फिर कोई बच्चे के द्वारा पुवाल में आग लगा दिया गया होगा.और देखते ही देखते धान का गांज में आग लगने से जलकर राख हो गया.

इधर धान के गांज और पुवाल गांज में आगलगी की घटना से किसान काफी चिंतित है,आगलगी से प्रभावित किसान ने बताया कि उसके सालभर का धान का फसल था जिससे उसका पूरा परिवार का भरण पोषण होता साथ ही यह भी कहा कि पुवाल से साल भर अपने मवेशियों को चारा पुवाल खिलाते थे,परन्तु आग लगने से उनके समक्ष परेशानी उतपन्न हो गयी गयी. किसान बुद्धेश्वर उरांव ने अंचल प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए मुआवजे की मांग की है.इधर आगलगी कि घटना की सूचना मिलने पर आताकोरा पंचायत के पूर्व मुखिया बुधराम उरांव ने घटना स्थल का जायजा लिया और प्रभावित किसान को सान्त्वना देते हुए उचित मुआवजा दिलाने की आश्वाशन दिया है.

यह भी पढ़ें: विस्थापित एवं स्थानीय समस्याओं के निदान के लिए उप महाप्रबंधक कार्यालय में हुई झामुमो नेताओं की वार्ता

संबंधित सामग्री

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

गुमला में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, एक की मौत; दो युवक गंभीर

घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर शहर की ओर भागने लगा. इस दौरान उसने दो और युवकों को टक्कर मार दी.

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

KBC के मंच पर पहुंची सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा, मंच पर बिखेरा जलवा 

बदलते सिमडेगा की कहानी को देश के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति' के मंच तक पहुंचाया है सिमडेगा की बेटी रेशमा लकड़ा ने.

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

रांची समेत कई जिलों में आज भारी से भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी 

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज रांची, गुमला और खूंटी में कुछ जगहों पर तेज बारिश के आसार हैं. 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

रांची: दीवार तोड़ घर में घुसी अनियंत्रित मिनी ट्रक, गाड़ी में फंसे तीन लोग 

हादसे के बाद ट्रक चालक समेत तीन लोग ट्रक में ही फंस गए. 

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

जमशेदपुर: भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी का निधन

गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा का निधन हो गया.